Mercury Transit in Leo 2023: सिंह राशि में होने वाला है बुध और शुक्र का धमाल, जाने आपकी राशि पर इसका असर
Mercury Transit in Leo 2023
भारत
चेतना मंच
21 Jul 2023 11:12 PM
Mercury Transit in Leo 2023
एस्ट्रोलॉजर राजरानी, 21 जुलाई 2023, नोएडाMercury Transit in Leo 2023 predictions, नोएडा / ग्रेटर नोएडा हिन्दी न्यूज़: बुध के सिंह राशि में प्रवेश होगा और इसी के साथ शुक्र के साथ बुध की युति योग भी बनेगा। अब ऎसे में बुध के सिंह राशि में आने से पूर्व ही शुक्र की चाल में होगा बदलाव और शुक्र के वक्री होने के साथ ही इन दोनों ग्रहों के परिणाम उस रुप में नहीं मिल पाएंगे जिसकी आशा रहेगी। अप्रत्याशित चीजों का असर अब आपको हैरान कर सकता है। कुछ के हाथ से चीजें छूट सकती हैं, तो कुछ को प्राप्ति हो सकती है उस चीज की जिसका उन्होंने सोचना ही छोड़ दिया था।
बुध के सिंह राशि गोचर का समय mercury in Leo 25 July 2023, date time and its impact on Leo
बुध का सिंह राशि में प्रवेश 25 जुलाई 2023 को प्रातः 04:31 बजे पर होगा. बुद्धि और वाणी के कारक बुध सिंह राशि में आकर कुछ अधिक उत्साहित होंगे और शुक्र के साथ मिलकर उनके फलों में भी अलग ही रुप मिलता दिखाई देगा।
Mercury Transit in Leo 2023: बुध 25 जुलाई 2023 को सिंह राशि में गोचर करेंगे.
बुध का सिंह राशि गोचर बनाएगा शुक्र बुध युति योग
शुक्र-बुध युति से बनेगा लक्ष्मी नारायण योग
शुक्र की उल्टी चाल से मिलेगे अप्रत्याशित परिणाम। आइये जानें बुध के सिंह राशि गोचर का और शुक्र के साथ युति का सभी राशि पर क्या पड़ सकता है असर
Mercury Transit in Leo 2023
मेष राशि
मेष राशि के लिए, बुध का सिंह राशि में गोचर और शुक्र के साथ मेल आपकी ऊर्जा को बढ़ा देने वाला होगा। इस समय आप लोगों के संपर्क में आएंगे। नई दोस्ती या प्रेम में नए रिश्ते आपके लिए खास होने वाले हैं। इस समय मन में नए विचारों का आना और कुछ नया करने की चाह भी अधिक रहने वाली है। छात्रों के लिए समय अधिक विशेष होगा और वह अपनी एजुकेशन में नए बदलावों से रुबरु होंगे। मस्ती का मौका आपके मन को बदल देने वाला होगा।
वृष राशि
वृषभ राशि के लिए, बुध का सिंह राशि में गोचर और शुक्र के साथ मेल आपकी भावनाओं को अधिक स्वतंत्र रूप से व्यक्त करने वाले हैं। आपका कुछ अधिक स्वतंत्र होना दूसरों को थोड़ा परेशान भी कर सकता है। आपके रचनात्मक प्रयासों या व्यक्तिगत संबंधों में नए अवसर कुछ प्रसन्नता का मौका देंगे। अब समय है की आप अपनी योजनाओं को आगे बढ़ा सकते हैं। किसी नई वस्तु का आगमन घर में हो सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के उत्साह को तो आगे बढ़ने का नया मौका मिलने वाला है। इस गोचर के कारण आप अपने लिए नए अवसरों की तलाश में सफल हो सकते हैं। बाहरी संपर्कों के चलते मौके भी मिल पाएंगे। लेकिन ध्यान से काम करने की जरूरत होगी। रोमांटिक अवसर आपको मिलने वाले हैं और कुछ नए रिश्ते अपके संपर्क में आने वाले हैं। इस समय आप शेयर मार्किट जैसे कामों में जल्दबाजी से बचें थोड़ा सोच समझ कर निवेश करना बेहतर होगा।
कर्क राशि
Mercury Transit in Leo 2023: कर्क राशि के लिए, बुध का सिंह राशि में गोचर और शुक्र के साथ होने के कारण आपके लिए यह समय परिवार में कुछ बदलाव ला सकता है। घर के बड़ों की ओर से आपकी बातों को स्वीकार किया जा सकता है। आप अपनी बातचीत से इस समय दूसरों को अपनी ओर कर पाने में सक्षम हो सकते हैं। अभी इस समय धन के मामले में लाभ तो होगा लेकिन वह आप के लिए कम दूसरों के लिए अधिक सहायक हो सकता है। खाने पीने के लालच में अपनी सेहत से लापरवाही न बरतें। दूसरों की सुनें और फिर सोच विचार के साथ आगे बढ़ना ही सही होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि पर ही बुध और शुक्र का गोचर है तो अब इस समय आप जिन कार्यों में रुके हुए थे उसमें आगे रहोगे। इस समय कुछ बातों के चलते आप अधिक जिद्दी भी हो सकते हैं। खुद को लेकर आपकी सोच अधिक रहने वाली है। ऎसे में जरुरी है की जल्दबाजी में काम करने से बचें। खर्चों की अधिकता होगी इसलिए हर चीज की खरीदारी के लिए उत्सुकता से बचें। मित्रों के साथ भ्रमण का योग भी मिलेगा। जीवन साथी को लेकर आप कुछ ज्यादा ही पोजेसिव भी हो सकते हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए बुध और शुक्र का असर बारहवें घर में होगा। अब ऎसे में स्थिति कुछ असहज लग सकती है। नींद में कुछ कमी हो सकती है। आप अधिक सोच विचार में रहने वाले हैं। यौन संबंधों के लिए मौका अच्छा होगा लेकिन मानसिक रुप से अस्थिरता होगी। खर्च की अधिकता होगी ओर बाहरी व्यक्ति आपको कुछ परेशानी दे सकता है। अपने काम में एकाग्रता की जरुरत होगी।
तुला राशि
Mercury Transit in Leo 2023: तुला के लिए बुध का सिंह राशि में होना और शुक्र के साथ योग। आपको अच्छे लाभ दिला सकता है, लेकिन इस समय आपके लालच में भी वृद्धि होगी। इसलिए थोड़ा सब्र को बनाए रखें। कुछ नए दोस्त भी अब मिल सकते हैं। प्रेम संबंधों में आप रोमांस का आनंद ले पाएंगे। इस समय पर आप कुछ रोमांचक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं इसलिए सावधानी से ही इन्हें करें। अन्यथा वक्री शुक्र परेशानी भी दे सकता है.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध का सिंह राशि में होना आपके प्रयासों में तेजी को लाने वाला होगा। अपने अधिकार को लेकर आप कुछ रुढ़ हो सकते हैं। इस समय आपको अपने अधिकारियों को अपने काम से सहमत करवाना संभव होगा। आपके लिए जरुरी है कि अभिमान से खुद को बचाएं। आर्थिक लाभ के मौके अच्छे हो सकते हैं। भूमि या किसी वाहन इत्यादि की प्राप्ति का योग इस समय बनेगा।
धनु राशि
धनु राशि के लिए बुध का गोचर और शुक्र के साथ युति योग भाग्य को प्रभावित करने वाला समय होगा। इस समय चीजों की प्राप्ति होगी लेकिन साथ ही कुछ संघर्षों का जोखिम भी आपके सामने होगा। कुछ यात्राएं भी होने वाली हैं। भाई बहनों के साथ संबंध प्रेम पूर्वक होंगे लेकिन कुछ मामलों में जब असहमति होगी तो नोकझोंक भी उत्पन्न हो सकती है। छात्रों को अपने शिक्षकों का सहयोग मिलेगा।
मकर राशि
मकर राशि के लिए, बुध का सिंह राशि में गोचर और शुक्र के साथ होना संभल कर काम करने की चेतावनी देता है। आठवां भाव वैसे गुप्त होता है तो इस समय आपको जो भी काम करना चाहिए उसे काफी ध्यान से करना चाहिए। कार्यस्थल की राजनीति से दूर रहना ही उचित होगा। छुपे हुए प्रेम संबंध किसी के कारण उजागर होने का समय है। कुछ मामलों में संघर्ष या गलतफहमी हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहने की सलाह दी जाती है।
कुंभ राशि
Mercury Transit in Leo 2023: कुंभ राशि के लिए, बुध का सिंह राशि में गोचर में साझेदारी से जुड़े काम में नए अवसरों को पाने का अच्छा समय होगा। रुके हुए काम आपके मन मुताबिक हो सकते हैं। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा। आप कुछ मस्ती के मूड में भी रहने वाले हैं। शुक्र और बुध का असर आपके वैवाहिक जीवन पर भी असर डालने वाला होगा। इस समय पेट से नीचे के हिस्से में कुछ स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ हो सकती है। भोजन में अधिक मसालेदार चीजों से परहेज करना उचित होगा।
मीन राशि
मीन राशि के लिए बुध का यह गोचर आपको कार्यों के प्रति सचेत रहने का संकेत देता है। परिवार में किसी को लेकर आप कुछ अधिक चिंता में भी रह सकते हैं। यह गोचर वित्तीय अवसर भी ला सकता है, लेकिन अचानक से ऎसे खर्च देगा जिसके कारण आप बचत को भी खर्च कर सकते हैं। कानूनी मसलों में लगे लोगों के लिए कुछ समय सहायक होगा। नए काम की प्राप्ति होने का समय होगा।