Chaitra Navratri 2023 : इस बार नवरात्र व्रत,रमजान और मसीही रोजे होंगे साथ-साथ
Chaitra Navratri 2023: This time Navratri fasting, Ramadan and Christian fasting will be together
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 11:33 PM
Chaitra Navratri 2023 : इस बार चैत्र माह मे ऐसा संयोग बन रहा है की नवरात्र के व्रत,रमजान और मसीही समाज के रोजे सब साथ-साथ पडेंगे।सभी व्रत या रोजे ना केवल धार्मिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण मनाए जाते है बल्कि ये स्वास्थ्य के नजरिये से भी खास होते है ।ये लोभ,भय ,शोक,चिन्ता का नाश करते है ।ये सभी व्रत त्यौहार हमारे जीवन मे अनुशाशन का और संयम का संदेश देते है ।नवरात्र व्रत समाप्त होने के बाद राम नवमी,रमजान समाप्ति के बाद ईद (EID) ,और मसीही समाज मे 40 रोजे के बाद गुड फ्राइडे (Good Friday) वा ईस्टर (Easter ) मनाया जाता है ।
इस बार वासंतीय या चैत्र नवरात्र की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है ।हिन्दू परंपरा मे नवरात्र का महत्वपूर्ण स्थान है,ये नौ दिनो तक चलने वाला व्रत है । नवरात्र के प्रथम दिन शुभ मुहूर्त मे कलश स्थापना की जाती है । इसके लिये सुबह शुभ मुहूर्त होगा जो एक घन्टा से दो मिनट अधिक रहेगा। इस दिन से हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2080 की शुरुआत भी होगी । राष्ट्रीय नववर्ष चैत्र शक 1945 की भी शुरुआत होगी।महाअष्टमी का व्रत 29 मार्च को होगा और 30 को महानवमी व्रत होगा।
रमजान के 30 रोजे : रमजान उल मुबारक का महीना 23 मार्च से (चंद्र दर्शन के अनुसार) शुरु होने की संभावना है । 29 अथवा 30 दिन रोजे रखने के बाद ईद का त्यौहार 22 या 23 अप्रैल को मनाया जायेगा ।इस दौरान सुबह की सहरी के साथ रोजा शुरु किया जाता है ,और शाम को मगरिब की अजान के समय रोजा खोलते है ।इस समय किसी भी प्रकार का अन्न जल ग्रहण नही किया जाता है ।
मसीही गुडफ्राइडे तक रखेंगे रोजे : मसीही समाज के 40 रोजे शुरु हो चुके है ।इस दौरान मसीही सुबह से ना तो अन्न ग्रहण करते है और ना तो जल ग्रहण करते है ।22 फरवरी से शुरू हुये रोजो के बीच 26मार्च से पैशन वीक की शुरुआत होगी।2 अप्रैल को पाम संडे मनाया जायेगा।7 अप्रैल को गुडफ्राइडे मनाया जायेगा।
बबिता आर्या