
Diwali 2023 ke Upay : दीपावली का पर्व आने वाला है। चार दिन बाद पूरे देश और विदेश में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। दीपावली पर्व को लेकर लोगों ने तैयारियां भी शुरू कर दी है। दीपावली पर्व पर मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए अनेकों तरह के उपाय किए जाते हैं। इन्हीं उपायों में एक उपाय के तहत मां लक्ष्मी को कमल का पुष्प अर्पित किया जाता है। कहा जाता है कि मां लक्ष्मी को कमल का फूल बेहद प्रिय है, लेकिन वर्तमान समय में कमल का पुष्प मिलना कठिन होता है। ऐसे में हम ऐसा कौन सा फूल मां लक्ष्मी को अप्रित करें जो कमल के फूल की तरह ही मां को प्रिया हो।
आपको बता दें कि कमल का फूल मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय है, क्योंकि मां लक्ष्मी कमल के फूल पर ही अपना आसान लगाती हैं। लेकिन आपको यह भी बता दें कि कमल के फूल के अलााव अन्य कई प्रजाति के फूल भी मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय हैं, जिन्हें चढ़ाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और धन धान्य का आशीर्वाद प्रदान करती हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि कमल का फूल ना मिलने पर आप मां लक्ष्मी को कौन सा पुष्प इस दिवाली पर अप्रित कर सकते हैं।
Diwali 2023 ke Upay[/caption]
यदि दीपावली पर कमल का फूल नहीं मिल रहा है तो आप गुड़हल का फूल भी मां लक्ष्मी को अर्पित कर सकते हैं। आप लक्ष्मी जी की विशेष कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो गुड़हल के फूल का रस निकालकर उससे लक्ष्मी यंत्र का चित्र बनाएं और पूजा स्थान पर रखकर उसकी पूजा करें। मान्यता है कि इससे आपके घर में सुख-समृद्धि आती है।
आप दीपावली पर मां लक्ष्मी को अपराजिता का पुष्प भी अप्रित कर सकते हैं। यह पुष्प भी मां को बेहद पसंद है।
Diwali 2023 ke Upay[/caption]
गुलाब का फूल तो हर जगह आसानी से मिल जाता है। लोग इसे अपने घर आंगन की शोभा बढ़ाने के लिए लगाते हैं। लेकिन हम आपको बता दें कि मां लक्ष्मी को कमल के पुष्प की भांति गुलाब का पुष्प भी बेहद पसंद है। लक्ष्मी पूजा के दौरान आप गुलाब का फूल माता लक्ष्मी को अर्पित करें। इससे धन धान्य की प्राप्ति होती है।
गेंदे का फूल ऐसा है कि आपको यह हर जगह आसानी से उपलब्ध हो जाएगा। यदि आपको उपरोक्त पुष्पों में से कोई भी पुष्प नहीं मिलता है तो आप गेंदे को फूल की माला बनाकर माता लक्ष्मी को चढ़ाए। पूजा के दौरान गेंदे का फूल ही माता लक्ष्मी के श्रीचरणों मेंं अर्पित करें।
महेश कुमार शिवा, एस्ट्रोलॉजर एवं न्यूमरोलॉजिस्ट