Holi 2023 : इस वर्ष होलिका दहन 7 मार्च को किया जायेगा।इसे छोटी होली के नाम से भी जाना जाता है । इसके अगले दिन प्रतिपदा तिथी को रंग की होली खेली जाती है । होलिका दहन के लिये प्रदोष काल का समय सबसे अच्छा माना जाता है । इस बार दो दिन पूर्णिमा पड़ रही है ।6 मार्च को शूरू हो कर 7 मार्च को खत्म होगी और दोनो दिन प्रदोष काल पद रहा है । तिथियों को लेकर लोगो के बीच संशय की स्थिति बनी हुई है की अखिर होलिकदहन किस दिन होगा।
Holi 2023 :
कई ज्योतिषियों के अनुसार माने तो पूर्णिमा तिथी 6 मार्च को शाम 6 बजकर 17 मिनट पर शूरू होगी और 7 मार्च 2023 मंगलवार को 6 बजकर 9 मिनट तक रहेगी । लेकिन होलिकदहन 7 मार्च को।किया जायेगा।6 मार्च को पूर्णिमा तिथि पर भद्रा का साया रहेगा।भद्रा तिथि मे कोई शुभ काम नही किये जाते है वरना इसके परिणाम शुभ नही होते है ।इसमे होलिकदहन करने से देशवाशियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है । 7 मार्च को शुभ दिन है इस दिन होली जलाने से परिणाम अच्छे होंगे।
पूजन विधि और मुहूर्त: होलिका के पास गोबर की चार मालाएं रख ली जाती है जिसमे से एक पितरो की,एक हनुमानजी की,एक शीतला माता के नाम और एक परिवार के नाम की रखी जाती है ।होलिका की परिक्रमा की जाती ही उसमे कच्चा सूत लपेटा जाता है और 3 या 7 परिक्रमा की जाती है ।पूर्व की ओर मुह करके पहले जल अर्पित किया जाता है फिर अक्षत,रोली,फूल पीली सरसो ,गुलाल और मिठाई आदि पूजा की सामग्री अर्पित करे।
इस बार होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 7 मार्च को 6 बजकर 24 मिनट से 8 बजकर 51 मिनट तक है ।इसके साथ ही भद्रा का समय 6 मार्च को 4 बजकर 48 मिनट से शूरू होगा और दूसरे दिन यानि 7 मार्च को 5 बजकर 14 मिनट तक रहेगा।
होली रंगो और आस्था का पर्व हैं।हमे इसे मिलजुल कर हर्सौल्लास के साथ मनाना चाहिए ।
बबिता आर्या