छठ पर बनाएं ये स्पेशल रेसिपीज, खूशबू सूंघते ही दौड़े आएंगे पड़ोसी
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 10:33 PM
छठ पूजा (Chhath Puja) बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रमुख त्योहार है। यह पर्व सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित होता है और भक्ति तथा आस्था का प्रतीक माना जाता है। छठ का पर्व सिर्फ पूजा-पाठ तक ही सीमित नहीं है बल्कि इसमें बनाए जाने वाले पारंपरिक व्यंजन भी इसकी विशेष पहचान हैं। Chhath Puja Special Recipes
छठ पर्व के दौरान व्रती पूरे विधि-विधान से घर पर प्रसाद तैयार करते हैं। इनमें ठेकुआ, रसियाव और लौकी की सब्जी सबसे अधिक लोकप्रिय और महत्वपूर्ण माने जाते हैं। यदि आप भी इस छठ पर पारंपरिक स्वाद के साथ कुछ खास बनाना चाहती हैं तो यहां पेश हैं तीन आसान और झटपट तैयार होने वाली रेसिपीज जिन्हें आप मात्र 20-25 मिनट में बना सकती हैं। चलिए जानते हैं...
ठेकुआ रेसिपी (Thekua Recipe)
ठेकुआ की सामग्री
गेहूं का आटा – 2 कप
गुड़ – 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)
नारियल बुरादा – 2 टेबलस्पून
सौंफ – 1 टीस्पून
इलायची पाउडर – ½ टीस्पून
घी – 2 टेबलस्पून
तेल – तलने के लिए
पानी – आवश्यकतानुसार
ठेकुआ की विधि
पैन में थोड़ा पानी गर्म करें और उसमें गुड़ डालकर पिघला लें।
एक बर्तन में गेहूं का आटा, सौंफ, इलायची, नारियल बुरादा और घी मिलाएं।
धीरे-धीरे गुड़ का पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें।
छोटे-छोटे गोले बनाकर मनचाही आकृति में ठेकुआ तैयार करें।
गरम तेल में धीमी आंच पर सुनहरा भूरा होने तक तलें।
ठंडा होने पर सर्व करें।
चावल को धोकर 15 मिनट भिगो दें।
पैन में दूध उबालें और भीगे चावल डालें।
चावल के पकने के बाद गुड़ डालें और लगातार चलाते रहें।
इसमें इलायची पाउडर और घी डालें।
अंत में काजू और किशमिश डालकर 2 मिनट और पकाएं।
ठंडा होने पर परोसें।
पैन में घी गर्म करें और उसमें जीरा डालें।
हरी मिर्च और लौकी डालकर 2 मिनट भूनें।
सेंधा नमक डालकर ढककर 10 मिनट तक पकाएं।
जब लौकी गल जाए तो गैस बंद कर दें
छठ पर्व पर इन तीन स्पेशल डिशेज को तैयार करके आप अपने परिवार के साथ पारंपरिक स्वाद का आनंद ले सकती हैं। इन रेसिपीज को आसानी से बनाया जा सकता है और ये स्वाद में भी बिल्कुल परफेक्ट हैं। Chhath Puja Special Recipes