
स्नैक्स टाइम में सिर्फ नमकीन और बिस्कुट तक सीमित रहने की जरूरत नहीं है। हेल्दी विकल्पों में मखाना एक बेहतरीन और पौष्टिक विकल्प है। मखाना न केवल हल्का और क्रंची है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसे रोस्ट करके खाने के अलावा आप इसे कई स्वादिष्ट और हेल्दी स्नैक्स में बदल सकते हैं, जिन्हें आप आसानी से घर पर बना सकते हैं और ऑफिस में भी ले जा सकते हैं। कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्वों से भरपूर मखाना हड्डियों को मजबूत बनाता है, पाचन सुधारता है और वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका स्नैक्स टाइम स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी बने, तो मखाना आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है। Makhana Snacks Recipe
एक कढ़ाई में घी हल्का गर्म करें। इसमें कटी हरी मिर्च, करी पत्ता, कॉर्न फ्लेक्स, बादाम, काजू और मखाना डालकर भूनें। अब इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और थोड़ी चीनी डालकर अच्छे से मिलाएं। आपका स्वादिष्ट और क्रिस्पी मखाना नमकीन तैयार है।
एक पैन में 1 चम्मच जैतून का तेल गर्म करें और 2 कप मखाना डालकर धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक भूनें। इसमें टैको मसाला, लाल मिर्च पाउडर, नमक और टैको सॉस मिलाएं। 2-3 मिनट अच्छे से मिक्स करने के बाद कटे प्याज, टमाटर, भुना मक्का, जलेपीनो और नींबू का रस डालें। यह मैक्सिकन फ्लेवर वाला मखाना बेहद टेस्टी लगेगा।
यह भी पढ़े: उत्तर प्रदेश का नोएडा शहर बना आर्थिक पावरहाउस, दिल्ली को पछाड़ाएक पैन में मक्खन गर्म करें और मखाना डालकर हल्का भूनें। दोबारा थोड़ा मक्खन डालकर पुदीना पाउडर मिलाएं। अब पानी पूरी मसाला डालकर अच्छे से मिक्स करें। तैयार है पानी पूरी फ्लेवर वाला मखाना, जो स्नैक्स टाइम को मजेदार बना देगा।
एक पैन में घी गर्म करें और इसमें नमक, हल्दी, चाट मसाला और काली मिर्च पाउडर डालें। अब मखाना डालकर धीमी आंच पर अच्छी तरह मिक्स करें। मसालेदार मखाना स्नैक्स तैयार है। इन आसान और हेल्दी मखाना स्नैक्स को आप ऑफिस या घर किसी भी समय आनंद से खा सकते हैं। सेहत और स्वाद दोनों का मज़ा एक साथ मिलेगा। Makhana Snacks Recipe