
भारत के हर घर में दाल-चावल का नाम आते ही खुशबू और गर्मागर्म स्वाद की याद ताजा हो जाती है। दाल केवल पेट भरने का साधन नहीं, बल्कि यह प्रोटीन, फाइबर और विटामिन का खजाना है, जो हमारी सेहत और इम्यूनिटी दोनों के लिए बेहद जरूरी है। लेकिन अक्सर रोजाना एक ही तरह का तड़का खाने से दाल का मज़ा फीका पड़ जाता है। अगर आप अपनी दाल को हर दिन नए अंदाज और अलग स्वाद के साथ परोसना चाहते हैं, तो हम आपके लिए लाए हैं 5 शानदार और आसान तड़का रेसिपी, जो आपकी दाल को हर बार ताजगी और स्वाद से भर देंगी। Dal Tadka 5 Amazing Recipes
अरहर, मसूर या चना दाल में प्याज और टमाटर का तड़का बहुत शानदार लगता है।
पैन में 3-4 चम्मच देसी घी गरम करें।
इसमें हींग और जीरा डालें।
बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा भूनें।
टमाटर डालकर गलने तक पकाएं।
ऊपर से हरी मिर्च और लाल मिर्च पाउडर डालें।
तैयार तड़के को उबली हुई दाल में मिलाएं।
इस तड़के का स्वाद पारंपरिक दक्षिण भारतीय दाल में अद्भुत होता है।
दाल उबालते समय हल्दी, नमक और टमाटर डालें।
अलग पैन में 2 चम्मच सरसों का तेल गरम करें।
राई और जीरा डालकर चटकने दें।
हरी मिर्च, करी पत्ता और थोड़ा सांभर मसाला डालें।
इस तड़के को दाल में डालकर गरमागरम परोसें।
साबुत लाल मिर्च से दाल में तीखापन और खुशबू दोनों बढ़ जाते हैं।
दाल में हल्दी और नमक डालकर उबाल लें।
इच्छानुसार प्याज और टमाटर डाल सकते हैं।
देसी घी में जीरा, हींग, लहसुन और साबुत लाल मिर्च का तड़का लगाकर दाल में डालें।
मूंग की दाल को साधारण बनाकर भी आप इसका स्वाद बदल सकते हैं।
दाल को हल्दी और नमक डालकर उबालें।
घुल जाने के बाद देसी घी में हींग, जीरा और 2 कुटे हुए लौंग डालें।
थोड़ी पिसी लाल मिर्च डालकर तड़का दाल में मिलाएं।
अदरक और लहसुन का तड़का दाल को तीखा और सुगंधित बनाता है।
किसी भी दाल को उबाल लें।
अदरक और लहसुन को बारीक काट लें या कद्दूकस करें।
पैन में घी, जीरा और हींग डालें।
हरी मिर्च डालकर अदरक–लहसुन डालें।
तैयार तड़के को दाल में डालकर गरमा गरम परोसें। Dal Tadka 5 Amazing Recipes