
त्योहारों का मौसम करीब है और इस मौके पर घरों में मिठाइयों की खुशबू हर तरफ फैल जाती है। अगर आप कुछ स्वादिष्ट और साथ ही सेहतमंद बनाना चाहते हैं, तो मखाने के लड्डू आपके लिए परफेक्ट विकल्प हैं। ये लड्डू न सिर्फ आसानी से बन जाते हैं, बल्कि कैल्शियम, प्रोटीन और फाइबर से भी भरपूर होते हैं। Makhana Laddu Recipe
गणेश चतुर्थी या किसी भी फेस्टिव सीजन के अवसर पर मोदक के साथ भोग में शामिल किए जा सकते हैं। आइए जानते हैं, कैसे घर पर तैयार करें ये कुरकुरे और स्वादिष्ट मखाने के लड्डू।
मखाना: 2 कप
गुड़: आधा कप
देसी घी: 2–3 बड़े चम्मच
काजू: आधा कप
बादाम: आधा कप
किशमिश: 2 बड़े चम्मच
नारियल बूरा: आधा कप
इलायची पाउडर: आधा चम्मच
1: एक पैन में एक चम्मच घी गरम करें और उसमें मखाने डालकर हल्का सुनहरा और कुरकुरा होने तक भूनें। भुने मखाने को ठंडा होने दें। उसी पैन में एक चम्मच घी डालकर काजू, बादाम और किशमिश को हल्का सुनहरा भून लें। भुने मखाने को दरदरा पीस लें।
2: पैन में गुड़ और आधा कप पानी डालकर मध्यम आंच पर पिघलाएं। गुड़ को तब तक पकाएं जब तक यह पूरी तरह से घुल न जाए और चाशनी की कंसिस्टेंसी में न आ जाए। अब इसमें भुने मखाने, ड्राई फ्रूट्स, नारियल बूरा और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
3: मिश्रण हल्का ठंडा होने पर हाथों में घी लगाकर छोटे-छोटे लड्डू बनाएं। आप चाहें तो इसमें अखरोट या पिस्ता भी मिला सकते हैं। तैयार लड्डू को एयरटाइट डिब्बे में रखकर 10–15 दिन तक स्टोर किया जा सकता है। Makhana Laddu Recipe