
आप इस पुर्तगाली नॉनवेज डिश को भारतीय स्टाइल में पकाये जाने की कला सिर्फ गोवा में ही देख सकते हैं। मुख्यतः सूअर के गोश्त का प्रयोग करके बनी इस रेसिपी में शराब और अदरक का भी प्रयोग किया जाता है। तीखे मिर्च और मसालों के इस्तेमाल से इसे और भी ज्यादा स्वादिष्ट और जायकेदार बनाया जाता है। अगर आप मांसाहार करना पसंद करते हैं तो Pork Vindaloo और गोवा वाइन एक बेस्ट कॉम्बिनेशन हो सकता है।
गोवा की ज़्यादातर नॉनवेज रेस्टोरेंट में आपको प्रॉन यानि झीँगे से बनी हुई डिशेस जरुर देखने को मिलेंगी और इन्हीं डिशेस में से एक खास है प्रॉन बालचाओ। इसे समुद्री झीगों के साथ नारियल के सिरके , भुना प्याज़, टमाटर और लालमिर्च डाल कर तैयार किया जाता है।
गोवा में एक लम्बे समय तक पुर्तगाली शासन रहा है और इसका असर आज भी वहाँ के खानपान (Goa Famous Dishes ) में देखने को मिलता है। ऐसा ही एक अन्य नॉनवेज आइटम जिसे पुर्तगाली ब्रेड के साथ तैयार किया जाता है, उसका नाम है Choris Pao. अलग अलग तरह के पोर्क सॉसेज और मिर्च के साथ तैयार किया जाने वाला यह नॉनवेज खाद्य पदार्थ आपको जरुर पसंद आएगा।
खाने में मीठे और केक को पसंद करने वाले गोवा यात्रियों के लिए babinca किसी नायाब तोहफ़े से कम नहीं है। यह सिर्फ एक केक नहीं बल्कि गोवा की एक बिबीओना के द्वारा नारियल की कई परतों के साथ बनी एक कहानी को दर्शाता है। इसे बनाने में काफी वक़्त लगता है और खाने में भी यह बहुत सॉफ्ट और स्वादिष्ट होता है।
पुर्तगाली लोगों के द्वारा गोवा में शुरू किये गए काजू के उत्पादन ने एक खास तरह की wine का इजाद किया जिसे Feni नाम दिया गया। यह काजू के पेड़ की ताड़ी से तैयार की जाने वाली एक खास wine है। बड़े स्तर पर गोवा में काजू के उत्पादन के कारण आपको Feni आसानी से यहाँ के फेमस रेस्टोरेंट में मिल सकती है।
स्टीम किये गए चावलों से बनी यह शाकाहारी डिश गोवा के लोगों के मध्य काफी प्रचलित है। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसे आप मीठे और नमकीन दोनों तरह के स्वाद में खा सकते हैं। गुड़ और शक़्कर का प्रयोग करके मीठा साना तैयार किया जाता है। नमकीन साना का प्रयोग ज्यादातर यहाँ के लोग नाश्ते में करते हैं।