
मिठाई का नाम सुनते ही अगर आपका मन ललचा उठता है, लेकिन किचन में घंटों मेहनत करना आपको मुश्किल लगता है, तो यह रेसिपी आपके लिए ही है। मिठाइयों की दुनिया में अगर किसी स्वीट को दानेदार स्वाद और मलाईदार नज़ाकत के लिए जाना जाता है, तो वह है कलाकंद। हर फेस्टिवल हो या घर की कोई खुशी, कलाकंद हमेशा से थालियों की शान रही है। आमतौर पर इस मिठाई को बनाने में लंबा वक्त लगता है, लेकिन अब आपको घंटों किचन में खड़े रहने की ज़रूरत नहीं। Kalakand Sweet
हम आपके लिए लाए हैं इंस्टेंट कलाकंद रेसिपी, जो महज़ 15 से 20 मिनट में तैयार हो जाती है। पनीर और मलाई की रिचनेस में जब ड्राइफ्रूट्स की कुरकुराहट मिलती है, तो यह स्वीट्स मुंह में जाते ही अमृत जैसा स्वाद घोल देती है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसकी विधि बेहद आसान है और इसे कोई भी पहली बार में बिना मेहनत के बना सकता है।
पनीर – 200 ग्राम
मलाई – ½ कप
चीनी – ½ कप
मिल्क पाउडर – 2 बड़े चम्मच
इलायची पाउडर – ½ छोटा चम्मच
मिश्रित ड्राइफ्रूट्स (बादाम, पिस्ता) – 2 बड़े चम्मच, बारीक कटे हुए
पहला चरण : नॉन-स्टिक पैन में कद्दूकस किया हुआ पनीर और मलाई डालकर धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक पकाएं। इसके बाद इसमें चीनी और मिल्क पाउडर डालें और लगातार चलाते हुए मिश्रण को गाढ़ा होने तक पकाएं। करीब 5-7 मिनट में मिश्रण पैन के किनारों को छोड़ने लगेगा।
दूसरा चरण : अब इसमें इलायची पाउडर मिलाकर अच्छी तरह से चलाएं। मिश्रण को आंच से उतारकर चिकनी थाली या ट्रे में फैला दें। ऊपर से कटे हुए ड्राइफ्रूट्स डालकर हल्के हाथ से दबा दें।
तीसरा चरण : इसे 10-15 मिनट तक ठंडा होने दें। जैसे ही कलाकंद सेट हो जाए, चाकू से चौकोर टुकड़े काट लें। Kalakand Sweet