
Dixit Chat Bhandar[/caption]
Lucknow Street Food: लखनऊ के चौक मे स्तिथ यह चाट भंडार कुछ बेहतरीन चाट व्यंजन प्रदान करता है। यहा आलू की कुरकुरी टिक्की खाने के लिये लोगों को लंबी लाइन लगानी पड़ती है । 40 साल पुरानी ये दुकान शुद्ध घी में सराबोर स्वादिष्ट चाट परोसता है, जो आपकी चाट को सेहतमंद बनाने के साथ-साथ एक घरेलू स्वाद भी देता है। पानी पूरी का लाजवाब स्वाद जबान को चटखारे देता है । जब आप चौक मे खरीदारी करते हैं और भूख लगे तो पेट भरने का यह एक अच्छा ऑप्शन है ।
रॉयल्स कैफे बास्केट चाट:Royal Cafe Lucknow
[caption id="attachment_94243" align="aligncenter" width="1133"]
Dixit Chat Bhandar[/caption]
Lucknow Street Food: रॉयल्स कैफे की बास्केट चाट दूर दूर तक मशहूर है ।तले हुए आलू या सेव से बनी टोकरी के ऊपर रखी सभी स्वादिष्ट मिश्रण को बखुबी परोसा जाता है ।बास्केट चाट में आलू, दही, सेव और इमली की मीठी चटनी के साथ फलो को भी उपयोग किया जाता है।यहां की बास्केट चाट का स्वाद चखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।यहा के पानी पुरी या पानी के बताशे कुरकुरे हैं, और तीखा-मसालेदार पानी एकदम सही है।
शुक्ल चाट हाउस:
[caption id="attachment_94245" align="aligncenter" width="675"]
shukla chat[/caption]
यह एक बेहतरीन चाट भंडार है जो हजरतगंज मे स्तिथ है ।चाट के शौकीनो के लिये यह उम्दा जगह है ।यहा आपको हर तरह की चाट मटर चाट, सूखे सफेद मटर और चटपटे मसालो का एक अद्भुत संयोजन, परोसा जाता है ।यहा की सिग्नेचर डिश मटर चाट है ।यहां का खाना बहुत अच्छी गुणवत्ता का है।
जैन चाट भंडार :Jain Chat Corner
[caption id="attachment_94246" align="aligncenter" width="675"]
jain chat bhandar[/caption]
लखनऊ की लोकप्रिय चाट भंडार मे से एक जैन चाट भंडार है । यह जगह लालबाग के पास है, और यहां का पानी बताशा आपके मुंह में स्वाद का तड़का लगा देगा। बताशो के पानी का तीखा खट्टा स्वाद इन्हे खाने से रोक नहीं पाता है ।जब आप इस शहर मे आओ इस चाट का स्वाद जरुर ले।
श्री कालिका चाट हाऊस :Kalika Chat
[caption id="attachment_94247" align="aligncenter" width="675"]
kalika chat[/caption]
Lucknow Street Food: अमीनाबाद में स्थित, यह चाट भंडार परिवार की चौथी पीढ़ी द्वारा चलाया जा रहा है ।यह पुरानी चाट की फेमस दुकानों मे से एक है । यहा के कुरकुरी मटर पापड़ी का स्वाद आप भूल नही सकतें । यहा पानी के बताशो के साथ परोसा जाने वाला कुरकुरा और तीखा पानी का बेजोड़ स्वाद है ।
पंडित चाट कॉर्नर
पंडित चाट कॉर्नर शहर के कुछ बेहतरीन पापड़ी चाट और आलू की टिक्की को एक ट्विस्ट के साथ परोसता है। नाका हिंडोला में स्थित, यह एक फेमस चाट की दुकान है ।उनके मटर की चाट और पानी के बताशे समान रूप से अच्छे हैं और सभी चाट-प्रेमियों के लिए ज़रूरी हैं।यहा आलू की टिक्की और मटर पापड़ी को एक बेहतरीन ट्विस्ट के साथ परोसा जाता है ।
चाट का राजा:
[caption id="attachment_94249" align="aligncenter" width="675"]
chat[/caption]
सरोजिनी नायडू पार्क, हज़रतगंज के सामने स्थित, आप यहाँ शाम को अच्छी गुणवत्ता वाली चाट के लिए आ सकते हैं। यहा आपको उच्चतम क्वालटी की चाट मिलेगी । ये शाम 5 बजे के बाद ही खुलता है । ताज़े दही में खस्ता आलू टिक्की, स्वादिष्ट चटनी और पानी बताशे या मसालेदार पानी से भरे गोलगप्पे कुछ ऐसी चीज़ें हैं जिन्हें आपको यहाँ आज़माना चाहिए। जब आप यहा आये तो उनके नरम दही बड़े की थाली भी मंगवाना न भूलें।