
मिठाई का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है, लेकिन बाज़ार की मिलावटी मिठाइयां अक्सर सेहत बिगाड़ देती हैं। ऐसे में क्यों न घर पर ही ऐसी स्वीट बनाई जाए जो न सिर्फ स्वाद में लाजवाब हो बल्कि सेहत के लिए भी बेमिसाल हो। सबसे खास बात यह है कि इस मिठाई को बनाने में न तलने का झंझट है, न ही उबालने की मशक्कत। बस कुछ हेल्दी सीड्स और खजूर से मिनटों में तैयार हो जाएगी यह एनर्जी से भरपूर स्वीट, जो चकले पर बेलते ही स्वाद और सेहत दोनों का संगम बन जाएगी। Seeds Sweet Recipe
पूरी तरह घर की बनी और मिलावट से मुक्त
वजन बढ़ने का डर नहीं
सिर्फ 15 मिनट में तैयार
एनर्जी से भरपूर और सेहतमंद
कद्दू के बीज – 100 ग्राम
सूरजमुखी के बीज – 100 ग्राम
अलसी के बीज – 100 ग्राम
खरबूजे के बीज – 50 ग्राम
तरबूज के बीज – 50 ग्राम
सफेद तिल – 50 ग्राम
खजूर – 15 (बीज निकाले हुए)
गुड़ – 1-2 चम्मच (पिघला हुआ, जरूरत के हिसाब से)
घी – थोड़ा सा (रोल बनाने के लिए)
खसखस – सजावट के लिए (वैकल्पिक)
पहला स्टेप: सभी बीजों को कड़ाही में डालकर 5-7 मिनट हल्का सा भून लें। ठंडा होने पर मिक्सी में डालकर दरदरा पीस लें।
दूसरा स्टेप: खजूर को मिक्सी में पीस लें और पाउडर बने बीजों में मिला दें। अगर मिश्रण थोड़ा सूखा लगे तो इसमें पिघला हुआ गुड़ डालें।
तीसरा स्टेप: अब हाथों पर घी लगाकर मिश्रण के मोटे रोल बना लें। इन्हें चकले पर बेलकर चिकना कर लें। चाहें तो खसखस में लपेट लें।
चौथा स्टेप: चाकू से गोल टुकड़े काट लें और आपकी हेल्दी स्वीट तैयार है। इसे आप सुबह नाश्ते में या शाम के हल्के भूख लगने पर खा सकते हैं। इसमें मौजूद सीड्स और खजूर शरीर को एनर्जी देंगे और पोषण से भरपूर रखेंगे। Seeds Sweet Recipe