
भारतीय स्ट्रीट फूड की बात हो और मटर-कुलचे का जिक्र न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। भारत का स्ट्रीट फूड अपनी चटपटाहट और मसालों के अनोखे संगम के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। समोसा, गोलगप्पा और आलू टिक्की के बीच अगर किसी डिश ने लोगों के दिलों पर खास जगह बनाई है, तो वह है मटर-कुलचा। दिल्ली की गलियों से लेकर पंजाब की सड़कों तक, मटर-कुलचा हर जगह अपनी खुशबू और स्वाद से लोगों को खींच लेता है। बाहर जाकर खाने में तो इसका मज़ा है ही, लेकिन अगर यही मटर-कुलचा घर पर बने तो स्वाद भी मिलेगा और सेहत की गारंटी भी। Matar Kulcha Recipe
1 कप सफेद सूखे मटर
1 प्याज़ (बारीक कटा हुआ)
1 टमाटर (कटा हुआ)
2 हरी मिर्च (कटी हुई)
1 छोटा चम्मच अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
1 छोटा चम्मच नींबू का रस
1 छोटा चम्मच चाट मसाला
½ चम्मच जीरा पाउडर
½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
¼ चम्मच काला नमक
स्वादानुसार सादा नमक
2 चम्मच ताज़ा हरा धनिया
मक्खन या घी
स्टेप 1: मटर को धोकर 6–8 घंटे पानी में भिगो दें। फिर इन्हें कुकर में नमक और पानी डालकर 3–4 सीटी तक उबाल लें, ताकि मटर पूरी तरह नरम हो जाएं।
स्टेप 2: उबले मटर से अतिरिक्त पानी निकाल दें। अब एक बाउल में मटर के साथ प्याज़, टमाटर, हरी मिर्च, अदरक, नींबू का रस और सारे मसाले डालें।
स्टेप 3: इस मिश्रण को अच्छी तरह मिक्स करें और हल्का-सा मसल लें, ताकि इसका टेक्सचर गाढ़ा और लजीज़ बने।
स्टेप 4: ऊपर से ताज़ा धनिया और ज़रा-सा नींबू का रस डालकर स्वाद बढ़ा दें।
स्टेप 5: तवे पर मक्खन या घी गर्म कर कुलचों को सेंकें। मक्खन में सिका कुलचा नरम और सुगंध से भरपूर बनता है। Matar Kulcha Recipe