गर्मी में चाहिए चटपटा स्वाद, मखाने का रायता रखे आपको आबाद, नोट करें रेसिपी
Makhane Ka Raita Recipe
भारत
चेतना मंच
22 Jun 2025 07:30 PM
Makhane Ka Raita Recipe : गार्मियों की चिलचिलाती धूप और तेज तपन मे जब शरीर थकने लगे, मन बेचैन हो जाए और कुछ ठंडा खाने की तलब हो तो साधारण खाने का बिल्कुल मन नही करता। ऐसे समय में जरुरत होती है एक ऐसी रेसिपी की जो स्वाद, सेहत और ठंडक तीनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन हो। अगर आप नई-नई चीजें खाने का शौक रखते है तो ये खबर आपके बेहद काम आने वाली है। दरअसल हम बात कर रहे हैं मखाने का रायता (Makhane Ka Raita Recipe) की। मखाने का रायता की सबसे खास बात यह है कि इसे बनाना बेहद आसान है और ये चंद मिनटों में ही बनकर तैयार हो जाता है।
थका देने वाली गर्मी में मखाने का रायता एक ऐसा बेस्ट ऑप्शन हो सकता है जो आपको गर्मी से तो राहत दिलाएगा ही साथ ही आपके लिए काफी फायदेमंद भी साबित होगा। मखाना, जिसे फॉक्स नट्स भी कहा जाता है इसमें कैल्सियम, प्रोटीन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाई जाती है। साथ ही आयुर्वेद में भी स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है। जब रायते का मेल ठंडी और मलाईदार दही से होता है तो यह रायता न सिर्फ शरीर को ठंडक देता है बल्कि पेट को हल्का और ताजगी से भर देता है। अगर आप भी इस गर्मी में कुछ स्वादिष्ट, हेल्दी और ठंडा ट्राय करना चाहते है तो मखाने का रायता आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। चलिए जानते हैं कि इस अनोखे रेसिपी को कैसे बनाया जाता है।
मखाने का रायता तैयार करने की सामग्री
मखाने- 1 कप
दही- 1 कप
देसी घी- 1 छोटा चम्मच
भुना जीरा पाउडर- ½ छोटा चम्मच
काला नमक- ¼ छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1/4
बारीक कटी हरी मिर्च- 1
बारीक कटा हरा धनिया- 1 बड़ा चम्मच
½ छोटा चम्मच राई
चुटकी भर हींग
मखाने का रायता बनाने का तरीका
सबसे पहले एक कड़ाही में थोड़ा सा देसी घी गर्म करें और उसमें मखाने डालकर धीमी आंच पर कुरकुरा होने तक भून लें।
जब मखाने हाथ से तोड़ने पर आसानी से टूटने लगें तो गैस बंद कर दें और मखानों को ठंडा होने के लिए प्लेट में निकाल लें। आप चाहे तो कुछ मखानों को दरदरा भी पीस सकते है जिससे रायता थोड़ा गाढ़ा बनेगा।
अब एक बर्तन में ताजा दही लें और उसे अच्छे से फेट लें ताकि वह बिल्कुल मुलायम और चिकना हो जाए।
फेटी हुई दही में भुना जीरा पाउडर, काला नमक, सफेद नमक और थोड़ा लाल मिर्च पाउडर डालें और अच्छे से मिलाएं। अगर पसंद हो तो आप बारीक कटी हरी मिर्च भी डाल सकते हैं।
इसके बाद ठंडे मखानों को दही के मिश्रण में डाल दें। अगर रायता बहुत गाढ़ा लगे तो आप थोड़ा पानी मिलाकर उसे पतला कर सकते है।
आखिर में ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालकर सजाएं।