इंसान से ज्यादा मच्छरों को पसंद हैं बीयर-शराब! सामने आई बड़ी रिसर्च
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:42 AM
आपने यह बात तो जरूर सुनी होगी कि एक छोटे से मच्छर के काटने से जान भी जा सकती हैं, लेकिन क्या आपने कभी गौर किया हैं कि कुछ लोगों को मच्छर ज्यादा काटते हैं, जबकि कुछ के पास भटकते भी नहीं। मच्छर कुछ खास शौक रखने वालों को ज्यादा काटते हैं। इसका खुलासा एक रिसर्च में हुआ हैं। नीदरलैंड के वैज्ञानिकों ने हाल ही में एक दिलचस्प रिसर्च की है जिसने यह साबित किया है कि मच्छरों को बीयर या शराब पीने वाले लोग सबसे ज्यादा आकर्षित करते हैं। यह अध्ययन एक म्यूजिक फेस्टिवल में किया गया जिसमें 500 लोगों ने भाग लिया था। इस रिसर्च का मकसद यह समझना था कि मच्छर किन लोगों की ओर अधिक आकर्षित होते हैं और क्यों? Mosquitoes Love Beer
कैसे हुई रिसर्च?
मच्छरो का यह अनोखिक रिसर्च नीदरलैंड में हुई हैं। यह अध्ययन एक बड़े म्यूजिक फेस्टिवल में किया गया जिसमें 500 लोगों ने हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों के हाथों को मच्छरों से भरे डब्बों में डलवाया और हर प्रतिक्रिया को कैमरे में रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद बेहद चौंकाने वाला नतीजा सामने आया। दरअसल जिन लोगों ने शराब या बीयर पी रखी थी उन्हें बाकी लोगों की तुलना में 34 प्रतिशत अधिक मच्छरों ने अपना शिकार बनाया। इस रिसर्च ने लगभग सभी को हैरान कर दिया है और लोग इसमें काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
शराब पीने से बढ़ जाता है शरीर का तापमान
वैज्ञानिकों का कहना हैं कि शराब पीने के बाद शरीर का तापमान बढ़ जाता है और शरीर से निकलने वाली गंध में बदलाव आता है, जो मच्छरों को अपनी ओर खींचती है। इसके अलावा रिसर्च में यह भी पाया गया कि जिन लोगों ने नहाया नहीं था, सनस्क्रीन का इस्तेमाल नहीं किया था या फिर पिछली रात किसी के साथ सोए थे उन्हें भी मच्छरों ने बाकियों के मुकाबले अधिक काटा। इसके अलावा एक कारण यह भी बताया गया कि शरीर पर जमा पसीना, गंध और कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा मच्छरों को आकर्षित करती हैं।
वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी हैं कि यह खोज मजाक लग सकती हैं लेकिन यह स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद अहम हैं। मच्छर केवल खुजली या जलन का कारण नही बनते हैं बल्कि डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी घातक बीमारियों के भी वाहक हैं। इसलिए अगर आप भी बीयर या शराब पीने के शौकीन हैं तो अगली बार बाहर बैठते समय मच्छर भगाने वाला स्प्रे या क्रीम जरूर लगाएं। साथ ही किसी पार्टी का मजा लेते वक्त थोड़ा सावधान रहने की कोशिश करें क्योंकि अगर आपने सावधानी नहीं बरती तो आपका ग्लास खाली होने से पहले ही मच्छरों की दावत शुरू हो जाएगी। Mosquitoes Love Beer