Diwali से पहले पुरानी चीजों का खूब हो रहा इस्तेमाल, कहीं आप तो नहीं रह गए पीछे
भारत
चेतना मंच
08 Oct 2025 02:42 PM
दीवाली का त्योहार नजदीक आते ही हर कोई चाहता है कि उनका घर साफ-सुथरा और आकर्षक दिखे। इस बार दीवाली पर बाजारों में फर्नीचर, कुशन, पर्दे और सजावटी आइटम्स की खूब रौनक है। क्या आप इस बात को जानते हैं कि थोड़ा-सा बदलाव और सही रंग संयोजन घर के लुक को पूरी तरह बदल सकता है और एक परफेक्ट लुक दे सकता है। Diwali Home Decor Ideas
पुराने फर्नीचर को फेंकने की जरूरत नहीं
दीवाली से पहले घर की साफ-सफाई करते समय पुराना फर्नीचर देखकर हर कोई निराश हो जाता है। लोगों के निराश होने का एकमात्र तरीका है पुराना फर्नीचर। ऐसे में अगर आपके घर का फर्नीचर भी पुराना हो गया है तो आपको अब उसे फेंकने की जरूरत नहीं है। जी हां आपने बिल्कुल सही सुना आज हम आपके लिए ऐसे बेहतरीन तरीके लेकर आए हैं जिससे आप अपने घर की सजावट कर एक परफेक्ट लुक दे सकते हैं। चलिए जानते हैं।
पुराने फर्नीचर का ऐसे करें इस्तेमाल
अगर आपके घर का फर्नीचर पुराना हो गया है तो उसे नया बनाने के लिए आप उनपर पॉलिश या पेंट कर सकते हैं। ऐसा करने से आपका फर्नीचर एकदम बढ़िया लगने लगता है। इसके अलावा अगर आप कुर्सियों पर नया कपड़ा चढ़ाते हैं या सोफे पर रंग-बिरंगे कुशन लगाते हैं तो कमरे का माहौल एकदम बदल जाता है।
घर की सजावट में अपनाएं लोकल टच
बाजारों में आजकल पारंपरिक और देसी स्टाइल के होम डेकोर आइटम्स काफी ट्रेंड में हैं। रंगीन पर्दे, हस्तनिर्मित वॉल हैंगिंग्स, मिट्टी के दीये और हैंडलूम से बने कुशन कवर न केवल घर को आकर्षक बनाते हैं बल्कि भारतीय संस्कृति की झलक भी दिखाते हैं।
लाइटिंग से बनाएं त्योहार को खास
दीवाली की बात हो और रोशनी की बात की जाए तो दिवाली फीकी लगती है। इस बार की दिवाली में अपने घर को खूबसूरत बनाने के लिए आप वॉर्म व्हाइट या येलो लाइट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं घर के कोनों पर छोटे-छोटे लैम्प्स और दीये लगाकर आप घर की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा सकते हैं। ऐसा करने से घर में सुकून भरा माहौल बना रहता है।
यह बात हम सभी जानते हैं कि घर की सफाई कितनी मायने रखती है। अक्सर लोग त्योहार से पहले घर की सफाई पर विशेष ध्यान देना शुरू कर देते हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि आपका घर खूबसूरत दिखे तो आपको घर की सफाई कर बेहद पुरानी चीजों को हटाकर नई व्यवस्था करनी चाहिए। Diwali Home Decor Ideas