करवा चौथ पर कैसे करें मेकअप? जानें फेस-टाइप के हिसाब से बेस्ट आइडियाज
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 02:47 AM
करवा चौथ (Karwa Chauth) का पर्व सिर्फ उपवास और धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं है बल्कि यह प्यार, समर्पण और सुहागिनों के सिंगार की सुंदर परंपरा को भी दर्शाता है। करवा चौथ के दिन महिलाएं न केवल अपने पति की लंबी आयु की कामना करती हैं बल्कि खुद को भी खास दिखाने के लिए तैयारी करती हैं। सिर से पांव तक सजे हुए परिधान, चूड़ियों की खनक, माथे की बिंदी और चेहरे की चमक इस पर्व की रौनक को दोगुना कर देती है। करवा चौथ का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। अगर आपको इस करवा चौथ खूबसूरत दिखना है तो कुछ हम आपके लिए कुछ मेकअप टिप्स है लेकर आए हैं जिसे अपनाने के बाद आपके पति की नजरें आपसे नहीं हटेंगी। चलिए जानते हैं। Karwa Chauth Beauty Tips
बेसन और गुलाब जल से नैचुरल फेस पैक
एक चम्मच बेसन में थोड़ा-सा गुलाब जल, एक चुटकी हल्दी और कुछ बूंदें नींबू के रस की मिलाएं। इसे चेहरे पर 15 मिनट तक लगाकर रखें और फिर ठंडे पानी से धो लें। इससे चेहरे की टैनिंग दूर होगी और स्किन में चमक बढ़ेगी।
मलाई और शहद से निखार
एक चम्मच दूध की मलाई में आधा चम्मच शहद मिलाएं। इसे रोज रात को सोने से पहले लगाएं और 10 मिनट बाद हल्के हाथों से मसाज करते हुए धो लें। इससे त्वचा नरम, मुलायम और ग्लोइंग बनती है।
नींबू और दही का क्लीनअप
दही में कुछ बूंदें नींबू के रस की डालकर चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें। यह स्किन से डेड सेल्स हटाता है और झुर्रियों को कम करता है।
एलोवेरा जेल का मैजिक
एलोवेरा जेल में कुछ बूंदें विटामिन ई ऑयल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। यह स्किन को ठंडक देता है, मुंहासे कम करता है और नैचुरल ग्लो लाता है।
खीरे और गुलाब जल से इंस्टेंट फ्रेशनेस
खीरे के रस में गुलाब जल मिलाकर कॉटन से चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरा तुरंत फ्रेश और हाइड्रेटेड दिखेगा।
चेहरा अच्छी तरह साफ करें और टोनर लगाएं।
हल्का मॉइश्चराइज़र और प्राइमर ज़रूर लगाएं ताकि मेकअप टिके और त्वचा सांस ले सके।
मेकअप में सॉफ्ट पिंक या गोल्ड टोन का चयन करें ताकि त्योहार की रौनक झलके। Karwa Chauth Beauty Tips