
चीनी वास्तु शास्त्र फेंगशुई (feng shui) में कई तरह के शोपीस होते हैं, जिनका उपयोग जीवन में सुख-समृद्धि, प्रेम (Love) और सकारात्मकता को बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसमें बताए गए शोपीस बाजार में बहुत ही आसानी से मिल जाते हैं। यदि आपके जीवन में प्रेम (Love) की कमी है या फिर आपके प्रेम संबंध में परेशानियां आ रही हैं तो फेंगशुई (feng shui) में बताई गई चीजों को अपने घर में रखकर आप अपने प्रेम संबंध (Love affair) की परेशानियों को दूर कर सकते हैं।
ऊंट का जोड़ा फेंगशुई में ऊंट की फोटो या प्रतिमा को बहुत ही शुभ माना जाता है। ऊंट रेगिस्तान जैसी विपरीत और कठिन परिस्थिति में भी काम करता रहता है। यही कारण है कि समस्याओं को दूर करने के लिए इसे घर में रखना बहुत ही शुभ माना गया है। फेंगशुई के मुताबिक यदि किसी की लव लाइफ में परेशानियां चल रही हो तो उसे अपने घर में ऊंट रखना चाहिए। इसके अलावा अपने साथी को दो ऊंट यानि जोड़े में इसे गिफ्ट में भी दे सकते हैं। इससे आपके और साथी के बीच नें प्रेम बढ़ता है। इसके अलावा यह तरक्की का सूचक भी माना गया है।
पक्षियों का जोड़ा यदि आप अपने और साथी के बीच प्यार बढ़ाना चाहते हैं तो एक प्रेमी पक्षी के जोड़े की तस्वीर या फिर प्रतिमा अपने बेडरूम में लगाएं। माना जाता है, इससे आपके और साथी के बीचे प्रेम बढ़ता है और आपके संबंधों में मजबूती आती है। आपकी वैवाहिक जीवन से नकारात्मकता दूर होती है।
तितलियां बगीचे में फूलों पर मंडराती रंग-बिरंगी तितलियां मन को भा जाती हैं। रंग-बिरंगी खूबसूरत तितलियों को देखकर मन में जैसे खुशी का संचार होने लगता है। यही कारण है कि फेंगशुई में तितली को शोपीस के रूप में घर में रखना बहुत शुभ माना जाता है। यदि आपको अपने जीवन में प्रेम की कमी महसूस होती है या आप अपने प्रेम संबंध को मजबूत बनाना चाहते हैं तो शयन कक्ष में बाजार से तितलियां लाकर लगाएं। इससे शादी शुदा जोड़ों का दांपत्य जीवन भी मजबूत बनता है। परिवार में खुशहाली लाने के लिए समूह में उड़ती रंग-बिरंगी तितलियों के चित्र घर में लगाने चाहिए।
यशराज कनिया कुमार