Selfish Person : मतलबी लोगों की सबसे बड़ी पहचान है झूठ बोलना, हमेशा रहे सावधान
Selfish Person
भारत
चेतना मंच
07 Dec 2023 01:46 PM
Selfish Person : घर, परिवार, तथा समाज में अनेक मतलबी लोग रहते हैं। सामाजिक चिंतकों की राय है कि मतलबी लोग हमेशा नुकसानदायक होते हैं। मतलबी लोगों से हमेशा बचकर रहना चाहिए। आज हम आपको मतलबी लोगों को पहचाने की ट्रिक बता रहे हैं।
Selfish Person
मतलब निकल गया तो गए
एक पुराना फिल्मी गीत है '' मतलब निकल गया तो पहचानते नहीं'' यह गीत मतलबी लोगों पर बिल्कुल सटीक बैठता है। मतलबी लोग हमेशा केवल अपने फायदे की ही सोचते हैं। ऐसे लोग तभी तक आपके साथ संबंध बनाकर रखते हैं, जब तक उनको लगता है कि आपसे उनका कोई काम बन जाएगा या किसी भी प्रकार का फायदा हेा जाएगा। अपना मतलब निकलते ही ऐसे लोग आपको तुरंत अकेला छोड़ जाते हैं। मतलबी लोगों के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक प्रसिद्ध कहावत भी है। कहावत यह है कि ''अपना काम बनता, भाड़ में जाए जनता''। इस कारण सामाजिक विश्लेषक हमेशा सलाह देते हैं कि मतलबी लोगों से हमेशा दूरी बनाकर रखे और उनसे हमेशा सावधान रहें।
कैसे पहचाने मतलबी इंसान को ?
आपको बता दें कि मतलबी इंसान की सबसे बड़ी पहचान झूठ बोलना होती है। जो व्यक्ति बात बात पर झूठ बोलता है समझ लेना चाहिए कि वह व्यक्ति बेहद खतरनाक किस्म का व्यक्ति है। ''झूठ के बराबर पाप नहीं'' कहावत भी यहां लागू होती है। झूठा व्यक्ति पापी तो होता ही है, साथ ही झूठा व्यक्ति हद दर्जे का मतलबी इंसान होता है। मतलबी व्यक्ति की दूसरी पहचान संवेदनहीनता होती है। जो व्यक्ति किसी के दु:ख, सुख में काम नहीं आता है। वह व्यक्ति संवेदन शून्य होता है।
आप अपने आसपास ध्यान रखें कि आपके निकट संवेदनहीन व्यक्ति तो नहीं है। ऐसा कोई व्यक्ति जिसे किसी के दु:ख में दु:ख व खुशी में काम में प्रसन्नता ना होती हो, ऐसा व्यक्ति शुद्ध रुप से मतलबी होता है। ऐसे व्यक्ति के साथ किसी भी प्रकार का रिश्ता नहीं रखना चाहिए। समय पड़ने पर ऐसा व्यक्ति कभी भी आपके काम नहीं आएगा। मतलबी व्यक्ति कभी भी आपको अपना समय नहीं देगा। वह आपके पास उसी समय आएगा, जब उसे अपना कोई मतलब सिद्ध करना हो।
आपकी जरुरत तथा दु:ख सुख के समय पर ना आकर वह ना आने के सौ प्रकार के बहाने बनाता रहेगा, किंतु कभी आपको उचित समय पर अपना समय नहीं देगा। अब आप समझ गए होंगे कि मतलबी लोग कैसे होते हैं और उन्हें कैसे पहचानना है। समाज विज्ञानियों का साफ कहना है कि मतलबी व्यक्ति के साथ किसी भी प्रकार का रिश्ता रखना हमेशा गलत ही साबित होता है।
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।