Smoking Quit Tips: बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी ने साबित कर दिया कि अगर ठान लिया जाए तो कोई भी आदत बदली जा सकती है। उन्होंने अपनी 35 साल पुरानी सिगरेट की लत सिर्फ 7 दिन में छोड़ दी।

सिगरेट पीने की लत कई लोगों के लिए जिंदगी भर की चुनौती बन जाती है। लंबे समय तक यह आदत ना सिर्फ सेहत को नुकसान पहुंचाती है बल्कि मानसिक रूप से भी थकान पैदा करती है लेकिन बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी ने साबित कर दिया कि अगर ठान लिया जाए तो कोई भी आदत बदली जा सकती है। उन्होंने अपनी 35 साल पुरानी सिगरेट की लत सिर्फ 7 दिन में छोड़ दी।
अरशद वारसी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें खुद पर विश्वास नहीं था कि इतनी पुरानी लत छोड़ पाएंगे। वह कहते हैं कि, “मैं 35 साल से स्मोकिंग कर रहा था और कभी नहीं सोचा था कि छोड़ पाऊंगा लेकिन जब ठान लिया कि अब यह आदत छोड़नी है तो मैंने इसे कर दिखाया।”
अरशद वारसी ने जिस तरीके से सिगरेट छोड़ी वह Subconscious Reprogramming Technique या Mind Rewiring Method कहलाती है। आसान शब्दों में यह तरीका दिमाग को नई आदत सिखाने जैसा काम करता है। यह प्रोसेस धीरे-धीरे दिमाग को यह समझाता है कि सिगरेट पीना केवल एक आदत है कोई जरूरत नहीं। खासकर उन रोजमर्रा की चीजों से जुड़ी आदतें जैसे चाय या कॉफी के साथ सिगरेट पीना।
इस तकनीक में हर दिन दिमाग को याद दिलाया जाता है कि सिगरेट की इच्छा सिर्फ आदत की वजह से है। सातवें दिन अंतिम सिगरेट पीने का निर्देश होता है और उसके बाद उसे हमेशा के लिए छोड़ देना होता है। अरशद बताते हैं कि उनके पास उस समय पूरा मार्लबोरो पैकेट था। उन्होंने अंतिम सिगरेट पी पैकेट फेंक दिया और उसके बाद कभी हाथ तक नहीं लगाया। यहां तक कि उसी दिन घर में पार्टी थी जहां सब लोग सिगरेट पी रहे थे फिर भी उन्हें किसी तरह की इच्छा नहीं हुई।