यहां की बसंत पंचमी है दुनियाभर में मशहूर, इस तरह मनाया जाता है उत्सव
Basant Panchami in Gujarat
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 11:25 AM
Basant Panchami In Gujarat : देशभर में बसंत पंचमी का त्योहार बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार मौसम में हो रहे बदलावों को दर्शाता है। बसंत पंचमी का नाम सुनते ही आसमान में उड़ती रंग-बिरंगी पतंगों का ख्याल आने लगता है। देश के कई राज्यों में बंसत पंचमी के दिन अपनी-अपनी मान्यताओं से कई तरह से इस त्योहार को मनाया जाता है। पंतगों के अलावा बसंत पंचमी के दिन सरस्वती माता की पूजा की जाती है। साथ ही इस दिन कई लोग पीले रंग के कपड़े पहनने का शुभ मानते हैं। लेकिन बसंत पंचमी के त्योहार की सबसे ज्यादा जहां धूम होती है, वो जगह है गुजरात। ऐसे में आइए जानते हैं कि गुजरात में बसंत पंचमी के त्योहार को कैसे मनाया जाता है।
[caption id="attachment_141100" align="aligncenter" width="562"] Patang Utsav[/caption]
पतंगबाजी
पतंगबाजी के लिए पंजाब के बाद दूसरे नंबर पर आता है गुजरात। गुजरात की राजधानी गांधीनगर और अहमदाबाद में बसंत पंचमी के दिन आपको हर तरफ केवल पंतग ही पंतग देखने को मिलेगी। इसके साथ ही गुजरात के कई इलाकों में पंतगबाजी से जुड़ी कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाता है। इस दिन आपको राज्य में हर तरफ आसमान में रंग-बिरंगी पतंगें देखने को मिल जाएंगी।
[caption id="attachment_141101" align="aligncenter" width="490"] Gujarati Foods[/caption]
गुजराती फूड
गुजरात की बसंत पंचमी की बात हो और खाने का जिक्र न किया जाए, ये तो नमुमकिन है। गुजरात की स्वादिष्ट खाने का स्वाद इस खास मौक पर चार चांद लगा देता है। इस दिन आपको गुजरात की कई ऑथेंटिक खाना खाने का मौक मिलेगा। इस दिन आपको यह के हर रेस्टोरेंट में बेहद स्वदिष्ट खाने मिलेंगे। साथ ही कई जगहों पर बसंत पंचमी के मौक पर गुजराती खाने का स्टॉल देखने को मिल जाएंगे। जहां आपको गुजरातियों का पसंदीदा खाना फाफड़ा, जलेबी और पोहा जैसी कई चीजें खाने को मिलेगी।
[caption id="attachment_141102" align="aligncenter" width="538"] Rann Utsav[/caption]
रण उत्सव
गुजरात में मनाया जाने वाला रण उत्सत्व केवल भारत ही नहीं बल्कि पूरे देश में काफी मशहूर हैं। इसे देखने के लिए हर साल बसंत पंचमी के समय लोग दूर-दूर से आते हैं। गुजरात में इस साल रण उत्सव को आप 25 फरवरी तक मना सकते हैं। रण उत्सव के दौरान लोग चांद की रोशनी में ऊंट की सवारी का आनंद लेते हैं। हजारों की संख्या में हर दिन विदेशी सैलानी रण उत्सव में हिस्सा लेने पहुंचते हैं। इस उत्सव का आयोजन कच्छ के रेगिस्तान में किया जाता है।
देशविदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।