सर्दियों मे गीजर लगवाने से पहले देखिये,कौन से बेस्ट गीजर हैं आपके बजट में
आज हम आपको यहां बताने जा रहें है कि यदि आप गीजर खरीदने जा रहें है तो किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिये
Best Geyser
भारत
चेतना मंच
08 Nov 2023 07:05 PM
Best Geyser त्यौहारों के साथ हमारे देश मे ठंड ने दस्तक दे दी है। ऐसे मे नल या बोरिंग के पानी से नहाना मुश्किल हो जाता है । इस समय सभी लोग अपने घरों मे गीजर लगवाने की सोचते है । सर्दी की शरूआत के साथ ही मार्केट में और ऑनलाइन वेबसाइट्स पर भी तमाम नए गीजर्स, कंपनियों द्वारा मिलने लग जाते हैं। लेकिन हमें गीजर खरीदते समय बहुत अधिक सतर्कता बरतने की जरुरत है क्योंकि गीजर यदि अच्छी कंपनी का ना हो और सही तरीके से यूज ना किया जायें तो हादसा हो सकता है ।
आज हम आपको यहां बताने जा रहें है कि यदि आप गीजर खरीदने जा रहें है तो किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिये।
बाजार मे जब आप गीजर खरीदने जायेंगे तो आपको कई पॉपुलर मॉडल के ऑप्शन मिलेंगे। जिसमे आपको 2 साल की वॉरंटी के साथ मिलेगा।
बजाज मैजस्टी :
ये एक भरोसेमंद ब्रांड मे से एक है । एडवांस तकनीक से लैस इस गीजर की कीमत 5000 हजार तक है। इस गीजर में मल्टीपल सेफ्टी फीचर भी उपलब्ध है। बजाज स्प्लेंडोरा इंस्टेंट वॉटर हीटर शानदार फीचर और आकर्षक डिजाइन के साथ आता है। गीजर की क्षमता 3 लीटर है। इसे आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनो तरीके से खरीद सकतें है ।
हिंडवेयर एटलांटीक गीजर:
ये चौकोर साइज में आता है। इसकी डिजाइन काफी अच्छी है। इसमें प्लास्टिक फ्रेम बॉडी का इस्तेमाल किया गया है। वाटर गीजर में अधिकतम पानी को 72 डिग्री सेल्सियस तक गर्म कर सकते हैं। यह वाटर गीजर काफी फास्ट स्पीड से पानी से गर्म करता है। Hindware Atlantic Amelio गीजर की कीमत 7,822 रुपये है। इसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon से खरीदा जा सकता। गीजर की खरीद पर 2 साल की वारंटी दी जा रही है।
क्रॉम्पटन गीजर:
Crompton कंपनी Water Heater या Water Geysers की दुनिया के सबसे लोकप्रिय नामों में से एक है और यह खरीददारों के बजट व आवश्यकताओं के अनुरूप प्रोडक्ट की एक लंबी सीरीज की पेशकश करती है। Electric Geyser में कस्टमर के लिए शानदार 25 लीटर का स्टोरेज प्रदान किया गया है। वहीं इसमें आपके लिए वॉल माउंट की फैसिलिटी भी मिल रही है। इसके अलावा क्रॉम्प्टन Water Heater Price आपके लिए किफायती बजट में उपलब्ध हैं। यह गीजर 35 x 37 x 59.5 सेंटीमीटर का डायमेंशन प्रदान करता है। साथ ही क्रॉम्प्टन गीजर कस्टमर के लिए वॉल माउंट की फैसिलिटी प्रदान करता है। इसमें एक ऑटोमैटिक स्टैंडबाय और कट-ऑफ विशेषता है, जो इसे बिजली की खपत को बचाने और सुरक्षित उपयोग प्रदान करने की अनुमति देता है।
हैवल्स वाटर हीटर :
हैवल्स वाटर हीटर 10 लीटर की वाटर कैपेसिटी के साथ आ रहा है, जिसको यूज करना सेफ है। ABS बॉडी के कारण इसमें करेंट पास नहीं होता है और लंबे समय तक चलती है। Havells Water Geyser का दाम Rs 6999 से शुरुआत है । वहीं लंबे लाइफ के लिए यह आईपीएक्स-4 सुरक्षा के साथ आता है। यह Best Geyser कस्टमर के लिए 39.4 x 45.3 x 45.3 सेंटीमीटर का डायमेंशन प्रदान करता है। इस वाटर हीटर को कस्टमर अपने मोबाइल से भी कनेक्ट करके ऑपरेट कर सकता है। वहीं यह वाटर हीटर व्हाइट शेम्पेन गोल्ड कलर में आपके लिए मिल रहा है।यह Best Havells Geyser की सूची में शुमार है, साथ ही इसमें आपके लिए रेपिड हीटिंग और लॉन्ग लास्टिंग हीटिंग जैसी कई सुविधाओं से लेस है।
आप ऊपर दी गयी बेस्ट वॉटर गीजर मे से कोई भी चुन सकतें है । अपनी पसंद के दाम के अनुसार कोई भी गीजर लगवा सकतें है । साइज़ और कैपसिटी के अनुसार दाम बदलते रहतें हैं ।