अगर आप भी पुरुष हैं और चेहरे के दाग-धब्बे से परेशान हैं तो कॉफी-चीनी स्क्रब आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। कॉफी-चीनी स्क्रब पुरुषों की त्वचा से डेड स्किन हटाकर चेहरे को साफ, स्मूद और ग्लोइंग बनाता है। चलिए इस स्क्रब को घर पर बनाने का सही तरीका और इस्तेमाल जानते हैं।

जब भी ब्यूटी और स्किनकेयर की बात आती है तो ज्यादातर प्रोडक्ट्स महिलाओं के लिए ही दिखाए जाते हैं जबकि पुरुषों की त्वचा को भी समान देखभाल की जरूरत होती है। अक्सर पुरुष अपने दाग-धब्बों से भरे चेहरे को लेकर बेहद परेशान रहते हैं। ऐसे में अगर आप भी एक पुरुष हैं और अपनी स्किन को साफ, फ्रेश और ग्लोइंग रखना चाहते हैं तो हम आपके लिए एक बढ़िया स्क्रब की जानकारी लेकर आए हैं जिसे बनाने के लिए आपको किसी मंहगे प्रोडक्ट की जरूरत बिल्कुल भी नहीं पड़ेगी क्योंकि आप इस जादुई स्क्रब को अपने किचन में पड़ी महज दो चीजों से ही बना सकते हैं।
हम जिस स्क्रब की बात कर रहे हैं वो है होममेड कॉफी-चीनी स्क्रब। जी हां जहां कॉफी के दाने चेहरे की की मृत कोशिकाएं (Dead Skin) को हटाने में बेहद मददगार साबित होते हैं वहीं चीनी हल्के एक्सफोलिएशन के लिए काफी बेहतरीन है और जब इन दोनों को हनी, दही या एलोवेरा जेल के साथ मिलाया जाता हैतो ये स्क्रब आपकी बेजान त्वचा पर बिना किसी नुकसान के कोमलता से काम करता है।
Disclaimer : यह घरेलू रेमिडी ट्रायल बेस्ड है, हर व्यक्ति पर इसका अलग असर हो सकता है। चेतना मंच इसकी पुष्टि नहीं करता।