विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप भी चाहते हैं कि आपका वीकेंड बच्चों के लिए मजेदार होने के साथ-साथ कुछ नया सीखने वाला भी हो तो दिल्ली-एनसीआर में ऐसी कई जगहें हैं जो इस काम को आसान बना देती हैं। यहां घूमना सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं बल्कि एक छोटा सा लर्निंग एक्सपीरियंस भी बन जाता है।

वीकेंड आते ही बच्चों के चेहरे पर जो खुशी दिखती है, वही मम्मी-पापा के लिए एक छोटी सी टेंशन भी बन जाती है आखिर इस बार बच्चों को कहां घुमाने ले जाएं? हर बार मॉल, पार्क या मूवी प्लान करना अब थोड़ा बोरिंग लगने लगता है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपका वीकेंड बच्चों के लिए मजेदार होने के साथ-साथ कुछ नया सीखने वाला भी हो तो दिल्ली-एनसीआर में ऐसी कई जगहें हैं जो इस काम को आसान बना देती हैं। यहां घूमना सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं बल्कि एक छोटा सा लर्निंग एक्सपीरियंस भी बन जाता है।
नोएडा के सेक्टर 91 में बना Jungle Trail बच्चों के लिए किसी एडवेंचर से कम नहीं है। इस जगह की सबसे खास बात यह है कि यहां सैकड़ों जानवरों की मूर्तियां कबाड़ से बनाई गई हैं जो देखने में बिल्कुल असली जैसी लगती हैं। बच्चे यहां शेर, हाथी और जिराफ को करीब से देखकर उत्साहित हो जाते हैं। यह जगह उन्हें यह भी सिखाती है कि बेकार चीजों से भी कुछ नया और खूबसूरत बनाया जा सकता है।
अगर आपके बच्चे को ट्रेन से खास लगाव है तो National Rail Museum एक बेहतरीन विकल्प है। यहां पुराने समय के इंजन और रेल डिब्बों को देखकर बच्चों को इतिहास की झलक मिलती है लेकिन असली मजा तब आता है जब वे टॉय ट्रेन में बैठकर पूरे म्यूजियम का चक्कर लगाते हैं। यह अनुभव बच्चों के लिए यादगार बन जाता है।
अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा कुछ नया सीखे और उसकी कल्पनाशक्ति बढ़े तो Nehru Planetarium जरूर लेकर जाएं। यहां का डोम थिएटर बच्चों को अंतरिक्ष की दुनिया में ले जाता है। जब अंधेरे में आसमान, तारे और गैलेक्सी दिखाई देती है तो बच्चे हैरान रह जाते हैं। यहां दिखाई जाने वाली स्पेस से जुड़ी फिल्में उन्हें सीखने के साथ-साथ रोमांच का अनुभव भी देती हैं।
अगर आप भीड़भाड़ से दूर सुकून भरा वीकेंड चाहते हैं तो Sunder Nursery आपके लिए परफेक्ट जगह है। हरियाली, खुले मैदान और शांत माहौल इसे खास बनाते हैं। यहां बच्चे खुलकर दौड़ सकते हैं, खेल सकते हैं और आप परिवार के साथ पिकनिक का आनंद ले सकते हैं। यह जगह शहर के बीचों-बीच होते हुए भी एक अलग ही सुकून देती है।
बच्चों के साथ बिताया गया समय हमेशा खास होता है, बस जरूरत होती है सही जगह और सही प्लान की। दिल्ली-एनसीआर में मौजूद ये जगहें न सिर्फ आपके बच्चों को खुश करेंगी बल्कि उन्हें कुछ नया सीखने का मौका भी देंगी। इस बार वीकेंड पर कुछ अलग ट्राई करें और अपने परिवार के साथ यादगार पल बनाएं।
विज्ञापन