डांडिया खेलना है तो पहले यह जरूरी जानकारी जरूर जान लें
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:43 AM
नवरात्रि के सुभ अवसर पर व्रत,पुजा के साथ-साथ लड़किया डांडिया भी खेलती है। नवरात्रि में 9 दिन तक डांडिया इंवेट खुब जोरो-सोरो से होता है लड़कियां डांडिया इंवेट को खुब पंसद करती है। डांडिया में खुब नाच गाना करती है। जिससे कि काई बार ऐसा होता है की डांस करते समय पैरो में दर्द हो जाता है। इन दिनो नवरात्रि का महापर्व चल रहा है। यहां हम आपको ऐसा उपाय बता रहे हैं जिसमे डांडिया खेलते समय आपके पैरों में दर्द नही होगा। Dandiya Night Show
डांडिया खेलने से क्यों होता पैरो में दर्द
डांडिया खेलना हम सभी को पसंद होता है। ऐसे में जब डांस करते हैं, तो पैरों का ध्यान किसी को नहीं आता है। दर्द का पता उस समय चलता है जब हम डांडिया खेलते समय थोड़ा रुक जाते हैं। इसके बाद पैरों में काफी दर्द होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि हमने उस समय हील्स को स्टाइल किया होता है। इस बार आप डांडिया में आउटफिट के साथ पहनने के लिए जूतियां ट्राई करें। जूती के आपको अलग-अलग डिजाइंस ऑप्शन मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे, जिसे स्टाइल करके आपके पैरों का दर्द गायब हो जाएगा। आइए आपको डिजाइंस ऑप्शन के बारे में बताते हैं।
डांडिया खेलते समय पहनें मिरर वर्क जूती
डांडिया खेलते समय आप मिरर वर्क जूती को स्टाइल कर सकती हैं और पैरों की सुंदरता बढ़ा सकती है, इस तरह के डिजाइन वाली जूती पहनने के बाद अच्छी भी लगेंगी और साथ ही आपके पैरों में दर्द भी कम होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें हील्स ज्यादा नहीं होती है। फ्लैट होती है, तो कूदने या डांस करने में पैरों में कम दर्द होता है। इसलिए आप इस तरह की जूती को मार्केट से खरीदकर लाएं और इस बार ट्राई करें। इससे आपके पैर अच्छे लगेंगे। मार्केट में इस तरह की जूतियां आपको 400 से 800 रुपये में मिल जाएंगी।
अगर लुक को अट्रैक्टिव बनाना है, तो पैरों में पहनने के लिए फोटो में नजर आने वाले डिजाइंस की जूती ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की जूती पहनने के बाद अच्छी लगेगी। इसमें आगे की तरफ हैवी डिजाइन दिया गया होता है। इससे जूती पैरों में पहनने के बाद सुंदर लगती है। साथ ही इससे पैरों में दर्द भी नही होता है। डांडिया नाइट के बाद आप इसे दोबारा भी किसी और फंक्शन या इवेंट में आउटफिट के साथ स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की जूती को आप मार्केट और ऑनलाइन दोनों जगह से खरीदकर वियर कर सकती हैं।
डांडिया खेलते समय पहनें प्रिंटेड पैटर्न वाली जूती
सुंदर पैरों और दर्द न हो उसके लिए आप डांडिया खेलते समय प्रिंटेड पैटर्न वाली जूती को वियर कर सकती हैं। इस तरह की जूतियां आपको आसानी से मार्केट में मिल जाएगी, जिसे वियर करके आपके पैर भी अच्छे लगेंगे। साथ ही आपको दर्द भी नहीं होगा। आप इसे किसी भी कलर में मार्केट से जाकर खरीद सकती हैं। इस तरह की फुटवियर डिजाइंस से आपको काफी आराम मिलेगा। Dandiya Night Show