सिर्फ 5 मिनट में तैयार हो जाइए दिवाली के लिए, ये हैं बेस्ट फैशन टिप्स
भारत
चेतना मंच
15 Oct 2025 02:05 PM
दिवाली सिर्फ रोशनी और मिठाइयों का त्योहार नहीं बल्कि फैशन और खूबसूरती का भी एक बड़ा मौका होता है लेकिन अक्सर सफाई, शॉपिंग और घर की तैयारियों के बीच खुद के लिए वक्त निकाल पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर आप चाहती हैं कि कम समय में भी स्टाइलिश और ट्रेडिशनल दिखें तो हम आपके लिए लाए हैं 5 ऐसे आउटफिट आइडियाज जो आपकी दिवाली को और भी खास बनाएंगे। Fashion Tips For Women
फ्लोरल कुर्ता सेट (Floral Kurta Set)
अगर आप एलिगेंस के साथ कंफर्ट चाहती हैं तो हल्के फ्लोरल प्रिंट वाला कुर्ता सेट परफेक्ट ऑप्शन है। कॉटन या सिल्क जैसे फैब्रिक में बना यह आउटफिट पूजा से लेकर फैमिली गेट-टुगेदर तक हर मौके पर फबेगा। इसे झुमकों और ट्रेडिशनल जूती के साथ पहनें और आपका लुक हो जाएगा कंप्लीट।
बेल्टेड या प्री-ड्रेप्ड साड़ी (Belted or Pre-Draped Saree)
साड़ी पहनना चाहें लेकिन प्लीट्स और पिनिंग का झंझट नहीं चाहिए? तो ट्राई करें बेल्टेड या रेडी-टू-वियर साड़ी। इसे स्टेटमेंट नेकपीस, हाई बन और सटल मेकअप के साथ स्टाइल करें। ये लुक आपको एक रॉयल और ग्रेसफुल टच देगा।
इंडो-वेस्टर्न जंपसूट (Indo-Western Jumpsuit)
इस बार दिवाली पर कुछ हटकर पहनना चाहती हैं? तो फेस्टिव जंपसूट आपका जवाब है। गोल्ड, मरून या ब्लश पिंक शेड चुनें और इसे ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी और स्मोकी आई मेकअप के साथ कैरी करें। खासकर अगर आप पार्टी अटेंड कर रही हैं तो ये लुक स्टाइल और कंफर्ट दोनों देगा।
शरारा या प्लाजो सेट (Sharara or Palazzo Set)
गोटा-पट्टी, मिरर वर्क या जरदोजी से सजा शरारा या प्लाजो सेट दिवाली के लिए एक बेहतरीन चुनाव है। इसे आप हैवी झुमकों और मोजड़ी या ब्लॉक हील्स के साथ टीमअप करें। यह लुक पूजा, डिनर और सेलिब्रेशन सभी के लिए एकदम फिट है।
लॉन्ग स्कर्ट विद क्रॉप टॉप (Long Skirt with Crop Top)
अगर आप यंग और फ्यूजन लुक चाहती हैं तो लॉन्ग फ्लेयर्ड स्कर्ट के साथ एक सिंपल क्रॉप टॉप पहनें। इसे सिल्वर ज्वेलरी और हल्के दुपट्टे के साथ स्टाइल करें। यह आउटफिट ना सिर्फ स्टाइलिश है बल्कि इंस्टा-पिक्चर परफेक्ट भी है।
मेकअप में न्यूड टोन और हल्का ग्लो रखें।
हेयरस्टाइल में गजरा या फ्लॉरल हेयर एक्सेसरी ट्रेंडी लगेगी।
फेस्टिव लुक के साथ ब्लॉक हील्स या आरामदायक फ्लैट्स पहनें। Fashion Tips For Women