दुर्गा पूजा में आप पर टिक जाएंगी सबकी नजरें, ट्राई करें ये परफेक्ट बंगाली लुक
भारत
चेतना मंच
24 Sep 2025 01:46 PM
दुर्गा पूजा सिर्फ एक धार्मिक त्योहार नहीं बल्कि परंपरा, फैशन और जश्न का अद्भुत संगम है। हर साल जब मां दुर्गा अपने मायके आती हैं तो बंगाल सहित पूरे देश में उत्सव की रौनक छा जाती है। ऐसे में अगर आप भी इस बार दुर्गा पूजा में पंडालों की रौनक का हिस्सा बनने जा रही हैं तो क्यों न इस बार खुद को एकदम परफेक्ट बंगाली बाला के अंदाज में सजाएं? Durga Puja Look
चाहे आप बंगाली हों या नहीं, कुछ सिंपल स्टाइलिंग टिप्स अपनाकर आप इस त्योहार पर अपने लुक से सबका दिल जीत सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे आप पा सकती हैं एकदम ट्रडिशनल और ग्लैमरस बंगाली लुक।
लाल-पार साड़ी से पाएं क्लासिक बंगाली वाइब
बंगाली लुक की पहचान है लाल बॉर्डर वाली सफेद साड़ी यानी लाल-पार शादा साड़ी। खासतौर पर अष्टमी और दशमी पर यह साड़ी पहनने का चलन है। आप चाहें तो अन्य विकल्प जैसे जमदानी, तसर, कांथा स्टिच या ऑर्गेंजा सिल्क की साड़ियां भी ट्राय कर सकती हैं। ये मॉडर्न और पारंपरिक दोनों लुक को बैलेंस करती हैं।
सीखें सही ड्रेपिंग स्टाइल
बंगाली साड़ी को खास अंदाज में पहना जाता है जिसे अटपोर ड्रेप कहते हैं। इसमें साड़ी का पल्लू आगे की तरफ आता है और कमर के पास रिंग या एसेसरी से इसे स्टाइल किया जा सकता है। यह लुक एकदम रॉयल और ट्रेडिशनल फील देता है।
पारंपरिक ज्वैलरी से पाएं रॉयल टच
बंगाली लुक बिना ट्रेडिशनल ज्वैलरी अधूरा है। आप पहन सकती हैं गोल्ड चोकर या लेयर किए हुए नेकलेस, चंकी झुमके और ब्रेसलेट्स, शादीशुदा हैं तो शांखा-पोला (लाल-सफेद चूड़ियां), बड़ी नथ या सिम्पल नोज पिन अगर आपको गोल्ड पसंद नहीं तो ऑक्सीडाइज्ड ज्वैलरी भी स्टाइलिश विकल्प है।
मेकअप हो ट्रेडिशनल
बंगाली मेकअप का आंखों पर फोकस होता है। कोहल से भरी आंखें और विंग्ड आईलाइनर, रेड या गोल्डन आईशैडो, बड़ी लाल बिंदी, ब्राइट रेड या मैरून लिपस्टिक, बेस को नैचुरल और हल्का रखें ताकि बाकी मेकअप उभरे।
हेयरस्टाइल को बनाएं ग्लैमरस टच के साथ ट्रेडिशनल
क्लासिक मिडल-पार्टेड बन हमेशा से बंगाली लुक की पहचान है। आप चाहें तो इसे फूलों जैसे शियुली, गुलाब या चमेली से सजा सकती हैं। अगर आप ओपन हेयर चाहती हैं तो सॉफ्ट वेव्स या स्ट्रेट बाल भी अच्छा विकल्प हैं लेकिन हेयरस्टाइल साड़ी और मेकअप को कॉम्प्लिमेंट करना चाहिए। बंगाली लुक सिर्फ फैशन नहीं बल्कि परंपरा, नारीत्व और सांस्कृतिक गर्व का प्रतीक है। इस दुर्गा पूजा 2025 में इन आसान स्टाइलिंग टिप्स को अपनाकर न सिर्फ आप खुद को खूबसूरत बना सकती हैं बल्कि त्योहार का असली जादू भी महसूस कर पाएंगी। Durga Puja Look