विज्ञापन
विज्ञापन
भारत में ही ऐसी कई खूबसूरत जगहें हैं, जहां का माहौल, नजारे और अनुभव आपको यूरोप या दूसरे विदेशी देशों जैसा फील देते हैं। अगर आप कम बजट में इंटरनेशनल जैसा ट्रैवल एक्सपीरियंस चाहते हैं तो ये जगहें आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर होनी चाहिए।

विदेश घूमने का सपना लगभग हर किसी का होता है। कोई स्विट्जरलैंड की बर्फीली वादियों में जाना चाहता है तो कोई पेरिस की गलियों में कॉफी पीने का अनुभव लेना चाहता है। लेकिन कई बार वीजा, पासपोर्ट और भारी खर्च की वजह से ये सपना अधूरा रह जाता है। अच्छी बात ये है कि आपको ऐसा अनुभव लेने के लिए देश से बाहर जाने की जरूरत नहीं है। भारत में ही ऐसी कई खूबसूरत जगहें हैं, जहां का माहौल, नजारे और अनुभव आपको यूरोप या दूसरे विदेशी देशों जैसा फील देते हैं। अगर आप कम बजट में इंटरनेशनल जैसा ट्रैवल एक्सपीरियंस चाहते हैं तो ये जगहें आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर होनी चाहिए।
हिमाचल प्रदेश का खज्जियार अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए काफी मशहूर है। यहां के हरे-भरे मैदान, घने जंगल और बीच में बनी छोटी झील इस जगह को बेहद खास बना देते हैं। यही वजह है कि इसे भारत का मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है।
सर्दियों के मौसम में जब यहां बर्फ गिरती है तो पूरा इलाका यूरोप के आल्प्स जैसा लगने लगता है। अगर आप शांत और खूबसूरत जगह पर छुट्टियां बिताना चाहते हैं तो खज्जियार आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
पुडुचेरी को भारत का छोटा फ्रांस भी कहा जाता है। यहां की रंग-बिरंगी गलियां, फ्रेंच स्टाइल कैफे और औपनिवेशिक इमारतें आपको बिल्कुल यूरोप जैसा अनुभव देती हैं। यहां घूमते हुए ऐसा लगता है जैसे आप किसी विदेशी शहर में आ गए हों। समुद्र किनारे बैठकर कॉफी पीना और शांत सड़कों पर घूमना इस जगह को और भी खास बना देता है।
उत्तराखंड का औली बर्फ और एडवेंचर के शौकीनों के लिए शानदार जगह है। यहां की बर्फ से ढकी पहाड़ियां स्विट्जरलैंड या इटली के आल्प्स जैसी लगती हैं। औली में स्कीइंग का मजा भी लिया जा सकता है। यहां की केबल कार राइड भी काफी मशहूर है जहां से बर्फ से ढके पहाड़ों का शानदार नजारा देखने को मिलता है।
अगर आप मालदीव या बाली जैसा अनुभव लेना चाहते हैं तो अंडमान और निकोबार द्वीप समूह आपके लिए परफेक्ट जगह है। यहां का साफ पानी, सफेद रेत और शांत माहौल इस जगह को बेहद खास बनाते हैं। समुद्र किनारे बैठकर सुकून भरा समय बिताना और वॉटर एक्टिविटी का मजा लेना इस जगह की खासियत है।
अरुणाचल प्रदेश का तवांग अपनी खूबसूरत पहाड़ियों और शांत माहौल के लिए जाना जाता है। यहां के बर्फ से ढके पहाड़ और मठ इस जगह को बेहद आकर्षक बनाते हैं। अगर आप भीड़-भाड़ से दूर शांत जगह पर घूमना चाहते हैं तो तवांग आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
गोवा सिर्फ बीच के लिए ही नहीं बल्कि अपने यूरोपीय स्टाइल के लिए भी मशहूर है। यहां के रंग-बिरंगे घर, चर्च और छोटी गलियां आपको यूरोप जैसा अनुभव देते हैं। यहां घूमते हुए ऐसा लगता है जैसे आप किसी यूरोपीय शहर में घूम रहे हों। बीच, कैफे और नाइटलाइफ इस जगह को और भी खास बना देते हैं।
इन जगहों की खास बात यह है कि यहां आपको विदेशी जैसा अनुभव कम बजट में मिल जाता है। न वीज़ा की टेंशन, न ज्यादा खर्च और न ही लंबी फ्लाइट का झंझट। अगर आप भी इस साल कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन भारतीय जगहों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें। यहां आपको खूबसूरत नजारे, अलग माहौल और यादगार अनुभव सब कुछ एक साथ मिल जाएगा।
विज्ञापन