
फेस्टिव सीजन की शुरुआत होते ही हर शहर में उत्साह की लहर दौड़ गई है। धनतेरस, दिवाली और भाई दूज के मौके पर लोग अपने घरों को सजाने में जुट गए हैं, वहीं एक-दूसरे को गिफ्ट और मिठाइयां देकर त्योहार की खुशियाँ और बढ़ा रहे हैं। इस समय शॉपिंग की धूम सबसे ज़्यादा होती है, क्योंकि हर कोई अपने बजट में खास और यादगार गिफ्ट देना चाहता है। देश के हर कोने में ऐसे मार्केट हैं, जहां आपको एक ही जगह पर गिफ्ट, डेकोरेशन और हैंडीक्राफ्ट के अनेकों विकल्प मिल जाते हैं। Diwali Gift Shopping
चाहे आप परफेक्ट सजावट की तलाश में हों या दोस्तों और परिवार के लिए कुछ अनोखा गिफ्ट ढूंढ रहे हों, ये मार्केट हर जरूरत और बजट के हिसाब से विकल्प देते हैं। आइए जानते हैं उन 5 फेमस मार्केट्स के बारे में, जहां से आप इस दिवाली अपनी शॉपिंग को यादगार बना सकते हैं और गिफ्ट्स की भरपूर वैरायटी पा सकते हैं। Diwali Gift Shopping
दिल्ली की चांदनी चौक मार्केट दिवाली और त्योहारों के दौरान गिफ्ट शॉपिंग के लिए सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। यहां आपको ज्वेलरी, फैशन कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की विशाल रेंज मिलती है। किनारी बाजार में पारंपरिक लेस साड़ियों के सुंदर बॉर्डर और डिजाइन देखकर हर शॉपिंग लवर का मन खिल उठता है। भागीरथ पैलेस को लाइट मार्केट के नाम से भी जाना जाता है, जहां एलईडी लाइट्स, बल्ब, झूमर और लैंप स्टैंड जैसी हर तरह की सजावट की चीजें आसानी से मिल जाती हैं।
वहीं खारी बावली से आप ताजगी से भरे ड्राई फ्रूट्स, दाल और मेवे खरीदकर उन्हें पैकिंग करवाकर अपने गिफ्ट्स को और खास बना सकते हैं। चांदनी चौक की गलियों में घूमते हुए आपको हर मोड़ पर त्योहार की रौनक और रंग-बिरंगी शॉपिंग का मज़ा मिलेगा, जो इसे शॉपिंग और गिफ्ट्स की दुनिया का एक अनोखा अनुभव बनाता है।
मुंबई में कोलाबा कॉजवे मार्केट त्योहारों के समय शॉपिंग के लिए बेहद पसंदीदा जगह बन जाती है। यहां बैग, कपड़े और एक्सेसरीज की भरपूर वैरायटी मिलती है, साथ ही पीतल के आइटम्स और अगरबत्ती जैसी पारंपरिक चीजें भी आसानी से उपलब्ध हैं। अगर आप कुछ यूनिक और मॉडर्न गिफ्ट खरीदना चाहते हैं, तो कोलाबा कॉजवे आपके लिए बिल्कुल सही रहेगा। वहीं, बांद्रा का हिल रोड मार्केट मुंबई का अपना “सरोजनी नगर” कहलाता है। यह मार्केट बांद्रा स्टेशन रोड से लेकर महबूब स्टडीज तक फैला हुआ है। फैशन, डेकोरेशन और गिफ्ट आइटम्स के लिए यह मार्केट शॉपिंग लवर्स के लिए किसी खजाने से कम नहीं। यहां आपको हर बजट और स्टाइल के हिसाब से बेहतरीन ऑप्शन्स मिल जाएंगे, जो आपकी दिवाली शॉपिंग को और भी खास बना देंगे।
जयपुर का बड़ी चौपड़ मार्केट, हवा महल के पास स्थित, शॉपिंग के शौकीनों के लिए एक स्वर्ग जैसी जगह है। यहां आपको जयपुरी शिल्प, पारंपरिक राजस्थानी कपड़े, स्थानीय कारीगरों की हैंडीक्राफ्ट चीजें, जयपुरी प्रिंट वाले आइटम, लाख की चूड़ियां, कढ़ाई वाली चादर और जूतियों की विशाल रेंज मिलेगी। रंग-बिरंगे बंधेज, राजस्थानी कढ़ाई वाले बैग और घर की सजावट के अनोखे आइटम्स इस मार्केट की खासियत हैं। इसके अलावा पास में स्थित छोटी चौपड़ मार्केट से आप छोटे गिफ्ट आइटम्स जैसे पर्स, पाउच, हैंडीक्राफ्ट कॉस्मेटिक बॉक्स, मैग्नेट, कुशन कवर और नोटबुक भी ले सकते हैं। यह मार्केट हर बजट और पसंद के लिए कुछ न कुछ खास पेश करता है, जो आपकी दिवाली शॉपिंग को यादगार बना देता है। Diwali Gift Shopping
लखनऊ का अमीनाबाद मार्केट त्योहारों के समय शॉपिंग का सबसे जीवंत केंद्र बन जाता है। यहां आपको पारंपरिक और आधुनिक दोनों तरह के कपड़े, कुर्ती, लहंगे, सेट और शेरवानी जैसी चीजें आसानी से मिल जाती हैं। इसके अलावा किताबें, स्ट्रीट मार्केट के पर्दे, सोफे कवर और बेडशीट्स भी खरीदी जा सकती हैं। यहां की खासियत है इसकी वैरायटी और बजट फ्रेंडली ऑप्शन्स। चाहे आप थोक में खरीदारी करना चाहें या सिर्फ अपने घर और दोस्तों के लिए गिफ्ट ढूंढ रहे हों, अमीनाबाद मार्केट हर शॉपिंग लवर के लिए कुछ न कुछ खास पेश करता है। गलियों में घूमते हुए त्योहार की रौनक और खरीदारी का मज़ा दोनों का अनुभव यहां मिलता है। Diwali Gift Shopping