कोरोना के नए वेरिएंट से खुद को बचाने के लिए अपनाएं ये हेल्दी आदतें
Long Covid
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 06:06 PM
चीन में कोरोना वायरस की रफ़्तार बहुत बढ़ती जा रही है। कोरोना की लहर को लेकर हाल ही में स्वास्थ्य मंत्रालय में बैठक हुई है जिसमे कुछ अहम् फैसले लिए गए हैं। तो आइये आपको बताते हैं कि कोरोना वायरस से बचने के लिए ज़रूरी है और क्या नहीं।
भारत में जैसे ही लोगों ने यह सोचना शुरू कर दिया था कि अब कोरोना वायरस हमारे बीच से जा चुका है , वैसे ही एकबार फिर से कोरोना ने सबका दिल दहला दिया है। चीन में कोरोना के काफी ज़्यादा मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में भारत में भी लोगों की चिंता काफी ज़्यादा बढ़ गयी है। लोगों को एकबार फिर से इसकी चिंता सताने लगी है। हाल ही में भारतीय डॉक्टर अनिल गोयल ने कहा था कि भारत की 95 परसेंट जनता में इम्युनिटी है , और यहाँ पर लॉक डाउन नहीं लगेगा। उन्होंने बोला कि चाइनीज लोगों की तुलना में हमारी इम्युनिटी बहुत स्ट्रांग है।
उन्होंने बोला कि इससे निपटने के लिए आपको ज़रूरत है कि आप अपनी हाइजीन का ध्यान रखें और मास्क पहनकर ही बाहर निकलें। इन सब सावधानियों से कोरोना से बचा जा सकता है।