Galentine’s Day: आपने Valentine’s Day के बारे में तो जरूर सुना होगा लेकिन क्या आपने कभी Galentine’s Day के बारे में सुना है? अगर आपका जवाब न है तो यह आर्टिकल आपके लिए है। यहां हमने Galentine’s Day के बारे में जानकारी दी है साथ ही यह भी बताया है कि इसे कैसे सेलिब्रेट करें।

अगर आप इस वैलेंटाइन डे (Valentine's Day) सिंगल हैं तो उदास होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है क्योंकि अब दोस्ती का जश्न मनाने के लिए भी एक खास दिन है जिसका नाम है Galentine’s Day। Galentine’s Day खासतौर पर महिलाओं की दोस्ती, सपोर्ट और सिस्टरहुड को सेलिब्रेट करने के लिए मनाया जाता है। जहां Valentine's Day रोमांटिक रिश्तों पर फोकस करता है वहीं Galentine’s Day उन मजबूत रिश्तों को सम्मान देता है जो सहेलियों, बेस्ट फ्रेंड्स और गर्ल गैंग के बीच होते हैं। साल 2026 में भी यह दिन युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और दोस्ती को एक नई पहचान दे रहा है।
Galentine’s Day हर साल 13 फरवरी को मनाया जाता है यानी वैलेंटाइन डे से ठीक एक दिन पहले। यह दिन खास तौर पर महिलाओं के बीच की सच्ची दोस्ती और आपसी सपोर्ट को समर्पित होता है। इस दिन महिलाएं अपनी सहेलियों के साथ समय बिताती हैं, एक-दूसरे को सरप्राइज देती हैं और अपने रिश्ते को सेलिब्रेट करती हैं। यह दिन बताता है कि जिंदगी में सिर्फ प्यार ही नहीं बल्कि मजबूत दोस्ती भी उतनी ही जरूरी और खूबसूरत होती है।
Galentine’s Day की शुरुआत साल 2010 में एक हॉलीवुड टीवी शो Parks and Recreation से हुई थी। इस शो की मुख्य किरदार ने अपनी फीमेल फ्रेंड्स के लिए एक खास ब्रंच पार्टी रखी और उसे Galentine’s Day नाम दिया। धीरे-धीरे यह कॉन्सेप्ट इतना लोकप्रिय हो गया कि आज अमेरिका समेत कई देशों में महिलाएं इसे बड़े उत्साह के साथ मनाती हैं। सोशल मीडिया के दौर में यह ट्रेंड भारत में भी तेजी से फैल रहा है और खासकर युवतियों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है।
आज के समय में महिलाएं अपने करियर, सपनों और आत्मनिर्भरता को लेकर पहले से ज्यादा जागरूक हैं। ऐसे में Galentine’s Day उन्हें एक ऐसा मौका देता है जब वे अपने दोस्तों की सफलता का जश्न मना सकें, एक-दूसरे को मोटिवेट कर सकें और अपनी दोस्ती को मजबूत बना सकें। यह दिन यह संदेश देता है कि सच्ची दोस्ती हर मुश्किल में साथ खड़ी रहती है और जीवन को खुशियों से भर देती है।
गैलेंटाइन डे पर आप अपनी सहेलियों को छोटे-छोटे गिफ्ट देकर उन्हें खास महसूस करा सकती हैं। उनकी पसंद के अनुसार ड्रेस, ज्वेलरी, बैग या फिर कोई हैंडमेड कार्ड और ब्रेसलेट देना एक प्यारा सरप्राइज हो सकता है। गिफ्ट की कीमत नहीं बल्कि उसमें छिपी भावना मायने रखती है।
बिजी लाइफस्टाइल में दोस्तों के लिए समय निकालना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप अपनी गर्ल गैंग के साथ थिएटर में मूवी देखने जा सकती हैं या घर पर ही मूवी नाइट रख सकती हैं। पॉपकॉर्न, हंसी-मजाक और ढेर सारी बातें इस दिन को यादगार बना देंगी।
फरवरी का सुहावना मौसम पिकनिक के लिए बिल्कुल परफेक्ट होता है। किसी पार्क या गार्डन में जाकर आप अपनी सहेलियों के साथ समय बिता सकती हैं। साथ में गेम्स खेलें, फोटो क्लिक करें और दिल खोलकर बातें करें। यह तरीका दोस्ती को और मजबूत बनाता है।
अगर आप कुछ खास करना चाहती हैं तो घर पर एक छोटी सी पार्टी रख सकती हैं। म्यूजिक, डांस, फूड और कुछ फन गेम्स के साथ आप अपनी गर्ल गैंग के साथ इस दिन को फुल एंजॉय कर सकती हैं।
अगर समय और बजट साथ दे तो 2-3 दिन की छोटी ट्रिप प्लान करना भी शानदार आइडिया है। शिमला, मनाली, मसूरी, जयपुर, उदयपुर या गोवा जैसी जगहें गर्ल गैंग के साथ घूमने के लिए बेहतरीन हैं। साथ में बिताया गया यह समय जिंदगी भर की यादें बना देता है।