नवरात्रि 2025 बस दस्तक देने ही वाली है, और हर तरफ गरबा का खुमार चढ़ने लगा है। चाहे बात हो डांडिया की हो या रंग-बिरंगे ट्रेडिशनल कपड़ों की गरबा नाइट्स में हर कोई स्टाइलिश और सबसे हटकर दिखना चाहता है। अगर आप भी इस नवरात्रि गरबा नाइट में जा रही हैं तो ये 5 स्टाइलिंग टिप्स आपको पार्टी की स्टार बना देंगे। Navratri 2025
पारंपरिक लेकिन स्टाइलिश आउटफिट चुनें
गरबा नाइट की रौनक ट्रेडिशनल लुक में ही सबसे ज्यादा खिलती है। महिलाएं घाघरा-चोली, चुनरी वर्क लहंगा या मिरर वर्क वाले आउटफिट ट्राई कर सकती हैं। वहीं पुरुष केडीयू-धोती कुर्ता या मल्टीकलर कुर्ता-पायजामा पहन सकते हैं। ध्यान रहे कि कपड़े हल्के और आरामदायक हों ताकि डांस करते वक्त कोई परेशानी न हो।
कलर कॉम्बिनेशन हो नवरात्रि स्पेशल
नवरात्रि के हर दिन का एक खास रंग होता है। उसी के अनुसार ड्रेस पहनकर आप भीड़ में सबसे अलग नज़र आ सकती हैं। लाल, पीला, हरा, नीला, नारंगी और गुलाबी जैसे वाइब्रेंट रंग न सिर्फ दिखने में खूबसूरत लगते हैं बल्कि त्योहार की पॉजिटिव एनर्जी को भी रिफ्लेक्ट करते हैं।
ज्वेलरी में हो ट्रेडिशनल टच
भारी गोल्ड ज्वेलरी की बजाय इस बार ट्राय करें ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी। सिल्वर टोन के झुमके, चोकर नेकलेस, नोज पिन, माथा पट्टी और चूड़ियां न सिर्फ ट्रेंडी लगती हैं बल्कि पारंपरिक लुक को मॉडर्न टच भी देती हैं। पुरुष भी ऑक्सीडाइज्ड ब्रेसलेट या नेकलैस से अपने लुक को स्टाइलिश बना सकते हैं।
फुटवियर हो स्टाइलिश और कंफर्टेबल
गरबा नाइट मतलब घंटों डांस और मस्ती! ऐसे में हाई हील्स या अनकंफर्टेबल फुटवियर आपको परेशान कर सकते हैं। बेहतर होगा कि आप जूतियां, पंजाबी मोजड़ी या कोल्हापुरी चप्पलें पहनें जो न सिर्फ ट्रेडिशनल आउटफिट से मेल खाएंगी बल्कि डांस के लिए भी परफेक्ट रहेंगी।
मेकअप को रखें फेस्टिव ना बहुत ज्यादा ना बहुत कम। शिमरी आईशैडो, ब्राइट लिपस्टिक और विंग्ड लाइनर से मिल सकता है परफेक्ट लुक। हेयरस्टाइल में ब्रेडेड स्टाइल, गजरा वाला जुड़ा या फ्लोरल हेयर एक्सेसरी ट्राय करें। बालों में रंग-बिरंगे क्लिप्स या बिंदी के साथ सिंपल हेयरडू भी शानदार लगेगा। बस इन आसान और ट्रेंडी टिप्स को फॉलो करें और बन जाएं गरबा नाइट की सबसे ग्लैमरस क्वीन। Navratri 2025