खूबसूरत चेहरा पाने के लिए बनाएं ये होममेड स्क्रब, दिखेंगी बला सी खूबसूरत
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 08:33 PM
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 08:33 PM
दिवाली बस कुछ ही दिन दूर है जिसे लेकर तैयारियां जोरों-शोरों पर है। हर किसी की ये दिली ख्वाहिश होती है कि दिवाली के खास मौके पर उनका चेहरा दीपों की तरह चमकता-दमकता नजर आए। ऐसे में लोग खूबसूरत दिखने के लिए तमाम तरीके अपनाते हैं और बाजार से ढे़रों स्किन केयर प्रोडक्ट्स लाकर इस्तेमाल करते हैं। बाजार में भले ही स्किन केयर प्रोडक्ट्स की भरमार हो लेकिन केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का असर अक्सर अस्थायी होता है। Homemade Scrub
आज हम आपको एक ऐसा नेचुरल स्क्रब (Natural Scrub) बताने जा रहे हैं जिसके इस्तेमाल से आपकी स्किन खुद-ब-खुद ग्लो करने लगेगी। चलिए जानते हैं ऐसे नेचुरल स्क्रब (Natural Scrub) के बारे में जिनका इस्तेमाल कर आप त्योहारी सीजन में बला की खूबसूरती पा सकती हैं।
कैसे बनाएं यह होममेड स्क्रब?
होममेड स्क्रब बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं है। बस आपको 2 चम्मच बेसन, 1 चम्मच शहद, 1 चम्मच गुलाब जल, 1 चुटकी हल्दी, 1 चम्मच नींबू का रस लेना है और एक साफ कटोरी में इन सभी चीजों को डालकर अच्छी तरह मिला लेना है। इसे आपको तब तक मिलाना है जब तक एक स्मूद पेस्ट न बन जाए। अब इस स्क्रब को चेहरे पर हल्के हाथों से गोल-गोल मसाज करते हुए लगाना है। करीब 5 मिनट मसाज करने के बाद इसे 10 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें और फिर सादे पानी से धो लें। आप इस स्क्रब को हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे लगाने से आपकी त्वचा साफ, निखरी और चमकदार हो जाती है।
बेसन त्वचा से गंदगी और डेड स्किन हटाता है।
शहद स्किन को मॉइस्चर देता है और चमक लाता है।
गुलाबजल त्वचा को ठंडक पहुंचाता है और पोर्स को टाइट करता है।
हल्दी में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो स्किन को ग्लोइंग बनाते हैं।
नींबू का रस दाग-धब्बे और टैनिंग को दूर करने में मदद करता है। Homemade ScrubDisclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है। चेतना मंच इसकी पुष्टि नहीं करता है.