विज्ञापन

चाय सिर्फ एक पेय नहीं, बल्कि भारत की संस्कृति और दिनचर्या का हिस्सा बन चुकी है। सुबह की पहली चुस्की से लेकर दोपहर की बातचीत तक, हर पल चाय लोगों को जोड़ती और ताजगी देती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अधिकतर घरों में बनाई जाने वाली चाय न सिर्फ स्वाद में फीकी होती है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी पूरी तरह सही नहीं होती? असली मज़ा और सही फ्लेवर तभी आता है जब चाय को सही क्रम, सही समय और सही सामग्री के साथ पकाया जाए। चाय बनाने की यह कला जितनी सरल लगती है, उतनी ही नाजुक भी है – क्योंकि हर स्टेप, हर मिनट, हर डालने वाली सामग्री का स्वाद और सेहत पर बड़ा असर पड़ता है। How To Make Perfect Tea
पहला स्टेप: सबसे पहले पैन में पानी डालकर उबालें। जब पानी में उबाल आने लगे, तब उसमें चाय की पत्ती डालें और 5 मिनट तक उबालें।
दूसरा स्टेप : अब इसमें अगर आप अदरक या इलायची डालना चाहें तो 2 मिनट के लिए इसे उबालें।
तीसरा स्टेप : इस चरण पर चाय में चीनी डालें। जब चीनी पूरी तरह घुल जाए, तब दूध डालें और धीमी आंच पर 5 मिनट तक उबालें।
इस प्रक्रिया से चाय का रंग, खुशबू और स्वाद दोनों ही बेहतरीन बनते हैं।
सभी चीजें एक साथ डालना: पानी, पत्ती, दूध और चीनी एक साथ डालकर उबालने से दूध और चीनी ज्यादा देर तक पकते हैं, जिससे चाय हैवी और सेहत के लिए ठीक नहीं होती।
पानी कम करना: कुछ लोग पानी को पूरी तरह उबालकर घटा देते हैं और ज्यादा दूध डालते हैं। यह गैस और एसिडिटी की समस्या बढ़ा सकता है।
दूध डालने के बाद लंबे समय तक उबालना: दूध डालने के बाद चाय को लंबे समय तक उबालना चाय को भारी और तेलीय बना देता है।
चीनी को लंबे समय तक पकाना: कुछ लोग चाय में चाय पत्ती और चीनी एक साथ डाल देते हैं। चीनी को केवल पानी में घुलने तक ही पकाना चाहिए, ज्यादा देर उबालने से स्वाद प्रभावित होता है।
विज्ञापन