
गर्मियों की चिलचिलाती धूप हो या दिनभर की थकान, ठंडे पानी में डुबकी लगाने से जो ताजगी मिलती है, वह किसी और चीज़ से नहीं मिलती। यही कारण है कि आइस बाथ या बर्फ से नहाना, आजकल स्किनकेयर रूटीन का अहम हिस्सा बन गया है। त्वचा विशेषज्ञ भी मानते हैं कि अगर इसे सही ढंग से और सीमित समय के लिए किया जाए, तो यह त्वचा की कई समस्याओं को दूर कर सकता है। Ice Bath
1. सूजन और जलन कम करता है - मुंहासों या रोसैसिया जैसी समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए आइस बाथ काफी राहतकारी हो सकता है। ठंडा पानी त्वचा की सूजन को शांत करता है और लालिमा कम करता है।
2. रोमछिद्रों को कसता है - ठंडे तापमान का असर सीधा रोमछिद्रों पर पड़ता है। ये सिकुड़ने लगते हैं, जिससे चेहरा अधिक टाइट और स्मूद दिखाई देता है। मेकअप लगाने से पहले यह एक बेहतरीन ट्रिक मानी जाती है।
3. रक्त संचार को तेज करता है - आइस बाथ लेने पर त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इसका नतीजा यह होता है कि त्वचा को पर्याप्त ऑक्सीजन और पोषण मिलता है, जिससे चेहरा नैचुरल ग्लो करता है।
4. थकान और सुस्ती दूर करता है - लंबे दिन के बाद या वर्कआउट के तुरंत बाद आइस बाथ थकी हुई त्वचा को राहत देता है। धूप से झुलसी त्वचा की जलन भी इससे काफी हद तक कम हो जाती है।
चेहरे की डुबकी: एक बड़े बाउल में ठंडा पानी और बर्फ डालकर चेहरे को 10–15 सेकंड तक डुबोएं। इसे 3–4 बार दोहराया जा सकता है।
बर्फ की मालिश: बर्फ के टुकड़े को साफ कपड़े में लपेटकर चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करें, खासकर आंखों और गालों पर।
आइस रोलर का इस्तेमाल: मार्केट में मिलने वाले आइस रोलर को फ्रीजर में रखकर चेहरे पर घुमाना भी एक आसान विकल्प है।
सुबह उठने के बाद या रात को सोने से पहले, इसे अपनी स्किनकेयर रूटीन का हिस्सा बनाया जा सकता है। मेकअप लगाने से पहले भी यह कारगर है, क्योंकि यह रोमछिद्रों को टाइट कर देता है और मेकअप लंबे समय तक टिकता है। ध्यान रखें कि बहुत संवेदनशील त्वचा पर बर्फ को सीधे न लगाएं, हमेशा कपड़े या प्लास्टिक में लपेटकर इस्तेमाल करें। साथ ही, लंबे समय तक चेहरा ठंडे पानी में डुबोए रखना भी सही नहीं है। Ice Bath