
आजकल चेहरे पर आइस क्यूब मसाज या कोल्ड थेरेपी काफी ट्रेंड में है, और सेलिब्रिटीज भी इसे अपनी स्किन रूटीन में अपनाते हैं। लेकिन अगर आप सिर्फ पानी की बजाय नेचुरल इंग्रेडिएंट्स से बने आइस क्यूब्स का इस्तेमाल करें, तो स्किन को मिलने वाला फायदा दोगुना हो जाता है। ये क्यूब्स त्वचा को तुरंत फ्रेश, पोर्स को टाइट और नेचुरल ग्लो बढ़ाने में मदद करते हैं। सिर्फ कुछ मिनट की मसाज से आपकी स्किन पाएं यंग, दमकती और ताजगी भरी लुक। Skin Care Tips
आइस क्यूब मसाज या कोल्ड थेरेपी एक आसान और असरदार तरीका है, जो सिर्फ कुछ मिनटों में आपकी त्वचा को नया जीवन दे सकती है। यह न केवल पोर्स को सिकोड़ने और ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में मदद करती है, बल्कि चेहरे के फूलेपन और पफीनेस को भी कम करती है। विशेषकर आंखों के नीचे की त्वचा, जहां अक्सर डार्क सर्कल्स और ढीली त्वचा की समस्या होती है, वहां ठंडी सेक काफी कारगर साबित होती है।
अमेरिकन एकेडमी ऑफ़ ऑफ्थैल्मोलॉजी के अनुसार, एक्स्ट्रा फैट और पिगमेंटेशन को कम करने में भी आइस क्यूब का इस्तेमाल मददगार हो सकता है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि कैसे नेचुरल इंग्रेडिएंट्स से बने आइस क्यूब्स आपकी स्किन के लिए और भी ज्यादा फायदेमंद हो सकते हैं। सिर्फ 2 मिनट की मसाज से आप पा सकते हैं ताजगी, ग्लो और यंग लुक। Skin Care Tips
पानी की बजाय एलोवेरा जेल से बने आइस क्यूब्स आपकी स्किन के लिए छोटे लेकिन पावरफुल ट्रीटमेंट का काम करते हैं। इसमें आप कुछ बूंदें नींबू का रस मिलाकर इस्तेमाल करें, इससे आपकी त्वचा न सिर्फ गहराई से हाइड्रेट होती है, बल्कि दाग-धब्बे और पिगमेंटेशन भी कम होते हैं। ये नेचुरल आइस क्यूब्स रैशेज और स्किन इरिटेशन को भी शांत करने में मदद करते हैं। सुबह या रात को हल्के हाथों से मसाज करें, और पाएं चमकदार, फ्रेश और टाइट स्किन।
विटामिन C से भरपूर आंवला सिर्फ स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि आपकी त्वचा और बालों के लिए भी वरदान साबित होता है। इसे खाने के फायदे तो सब जानते हैं, लेकिन आंवला के आइस क्यूब्स चेहरे पर इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा तुरंत फ्रेश, क्लीन और ग्लोइंग नजर आती है। नियमित मसाज से ये क्यूब्स दाग-धब्बे कम करने, त्वचा को यंग बनाए रखने और नेचुरल टोन सुधारने में भी मदद करते हैं। बस कुछ मिनट की मसाज और आप पाएं रोम-रोम तक फ्रेश और चमकदार त्वचा।
स्किन केयर की दुनिया में चावल के पानी का इस्तेमाल तेजी से ट्रेंड में है और यह कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स में भी शामिल किया जा रहा है। वहीं, ग्रीन टी भी त्वचा को फ्रेश और टोन बनाए रखने में जादू का काम करती है। इन दोनों को मिलाकर बने आइस क्यूब्स से फेस मसाज करने से त्वचा की अतिरिक्त ऑयल कंट्रोल होती है, पोर्स टाइट होते हैं और ऑयली स्किन में निखार आता है। खासकर गर्मी में या तैलीय त्वचा वाले लोग इसे अपनाकर अपनी स्किन को फ्रेश, क्लीन और शाइनिंग रख सकते हैं।
एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर नीम त्वचा की समस्याओं, जैसे फोड़े-फुंसी, पिंपल और इंफेक्शन को कम करने में बेहद असरदार है। नीम के पत्तों को उबालकर छान लें और इसके पानी से बने आइस क्यूब्स से हल्के हाथों से फेस मसाज करें। जरूरत पड़ने पर इसमें कुछ बूंदें टी-ट्री ऑयल मिलाकर इस्तेमाल करें। इसके अलावा, नीम की पत्तियों और छाल से बना फेस पैक भी त्वचा को साफ, ताजगी भरी और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। Skin Care Tips
पानी की बजाय चुकंदर के रस और गुलाब जल से बने आइस क्यूब्स आपकी त्वचा को फ्रेश, गुलाबी और दमकती हुई बनाते हैं। ये क्यूब्स पिगमेंटेशन और फाइन लाइन्स को कम करने में भी मददगार हैं। गुलाब जल अपनी नेचुरल टोनिंग गुणों के लिए जाना जाता है, वहीं चुकंदर पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण त्वचा को अंदर से स्वस्थ और ग्लोइंग बनाए रखता है। सिर्फ कुछ मिनट की हल्की मसाज और आप पाएं नेचुरल निखार और तरोताजा त्वचा। Skin Care Tips