इस दीवाली घर सजाने के कुछ बेहतरीन आईडियाज, पुराने घर को दें नया लुक
Diwali Decoration Ideas
भारत
चेतना मंच
06 Nov 2023 07:17 PM
Diwali Decoration Ideas इस समय सभी लोग दीवाली की तैयारी मे जुटे हुए हैं कही साफ-सफाई तो कही बाजार मे खरीदारी । दिवाली के इस खास मौके पर हर कोई चाहता है कि उसका घर खूबसूरत और अनोखा दिखे। घर की सफेदी से लेकर सजावट का समान तक सब लोग ऐसा लगाना चाहते की उनका घर सबसे अलग दिखें । ऐसा माना जाता है कि स्वच्छ और अच्छी तरह से सजाया गया स्थान धन, समृद्धि और सुख को आकर्षित करता है। अगर आप अपने घर के पुराने लुक से बोर हो गयें हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देंगे जिनको अपना कर आप कम खर्च में अपने घर को नया लुक दे सकतें हैं ।
फैंसी लाइट्स और फ्लावर का डेकोर:
इस समय मार्केट में कई ऐसी फैंसी लाईट उप्लब्ध हैं जिनके साथ आप फ्लावर का कॉम्बिनेशन कर के आप अपने घर को सुंदर और आकर्षक बना सकतें हैं । दरअसल, फूलों और लाइट का कॉम्बो ट्रेडिशनल डेकोरेशन से थोड़ा हटकर होता है। जरूरी नहीं कि आप इसके लिए ओरिजिनल फूलों का ही इस्तेमाल करें। किसी भी घर का खिड़की और दरवाज़ा सबसे अहम हिस्सा होता हैं इसलिये इनकी सजावट पर विशेष ध्यान दीजिये । आजकल मार्केट में लाइट्स और फ्लावर्स का कॉम्बो सेट भी आपको 500 से लेकर 2500 तक में ठीक ठाक मिल जाएगा।
मेन गेट को दिये और फ़ूलो से सजाये:
जितनी जरूरी घर के अंदर के हिस्सों की सजावट होती है, उतना ही जरूरी बाहरी हिस्सों को भी सजाना होता है। मेन गेट को सजाने मे आप दीये का इस्तेमाल कर सकतें है । इसके लिए कलरफुल दीए यूज करें, यह घर को अलग लुक देंगे। मेन डोर के अलावा घर के कॉर्नर को निखारने में भी ये दीए आपके खूब काम आएंगे। इसके लियें आप दीये घर पर भी पेंट कर सकतें है और मार्केट से भी खरीद सकतें है । इसके साथ आप फूलो की लड़ी का भी इस्तेमाल कर सकतें हैं ।
कंदील और पत्तों की तोरण से सजाए:
काँच की कंदील से सजावट करने में घर की शोभा बढ़ जाती हैं । इन कंदील को आप घर पर भी बना सकतें हैं । इसके लियें आपको काँच की रंग बिरंगी बोतलें चहिये उन्हें आप रंग बिरंगे रंगो से पेंट करके उसके अंदर कैंडल्स या कलर्ड़ एलईडी लाइट लगा सकतें हैं । आप इन्हें कही भी आप लगा सकतें हैं ।
रंगोली से सजाये द्वार:
त्यौहार के मौके पर रंगोली ना बने ऐसा कैसे हो सकता है ।फिर वो मेन गेट हो या घर का आंगन रंगोली के बिना घर की सजावट अधूरी है ।गेट के कोने-कोने की जगह पर छोटी-छोटी रंगोली देखने में अच्छी लगती हैं, इसके अलावा यह त्योहार की वाइब भी देती हैं। आमतौर पर लोग फूलों या रंगों की रंगोली बनाते हैं, लेकिन इस बार मार्केट में रंगोली बनाने के लिए कलर के अलावा क्रिस्टल और बीड्स में भी खासी वैरायटी आई हुई है। लाईट के साथ इस रंगोली की चमक और रौनक देखतें बनती हैं आपको बीड्स और क्रिस्टल का 50 का सेट 300 से 500 तक में, तो 100 का सेट 350 से 600 रुपये तक में मिल जाएगा।
इंडोर प्लांट्स से सजाये घर का कोना कोना
आप अपने घर को सजाने के लिये प्लांट्स का भी इस्तेमाल कर सकतें हैं । अपने घर को क्लासिक लुक देने के लिए इंडोर प्लांट्स लगाएं। पीस लिली, एरिका पाम, स्नेक प्लांट,जेड, बैम्बू प्लांट और पोथोस कुछ बेहतरीन प्लांट ऑप्शन हैं। अगर आप ऑफबीट दिवाली डेकोरेशन आइडिया की तलाश में हैं, तो खूबसूरत या अनोखे गमलों में इंडोर प्लांट्स एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। आप इन्हें अपने हाथों से बनाये हुए प्लांटर्स मे भी प्लांट कर सकतें हैं ।