
Jamun vinegar : बदलता हुआ मौसम (Jamun vinegar) कई तरह की बीमारियां लेकर आता है। बदलते मौसम में सर्दी, (Jamun vinegar) खांसी व जुकाम, अस्थमा व एलर्जी की शिकायत हो जाती है। बदला मौसम सिर्फ सेहत का ही नहीं बल्कि आपके सौंदर्य का भी दुश्मन है। बदले मौसम में अक्सर स्किन में ड्राइनेस और बालों के झड़ने की समस्या आमतौर पर देखी जाती है। ऐसे में बदले मौसम के साथ-साथ इनके केयर करने के तरीकों में भी बदलाव लाना बेहद जरूरी है।
यदि (Jamun vinegar) आपको भी बदले मौसम में हेयर व स्किन की प्रॉब्लम हो जाती हैं, तो आप भी जामुन के सिरके इस्तेमाल कर सकते हैं। यह अनेक प्रकार के विटामिन व मिनरल से भरपूर होता है, जो बालों व स्किन दोनों को पोषण प्रदान करता है। साथ ही इसमें कई खास प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं, तो आपके बालों व त्वचा दोनों में होने वाली डैमेज को रोकते हैं।
कैसे करना है इस्तेमाल जैसा कि हम आपको ऊपर बता चुके हैं जामुन का सिरके को खाकर या लगाकर दोनों तरीकों से बालों व स्किन को फायदा पहुंचाया जा सकता है। यदि आप इसका सेवन करना चाहती हैं, तो एक दिन में सिर्फ एक ही चम्मच लें और उसका सेवन आप अपनी डाइट या गुनगुने पानी में मिलाकर कर सकती हैं। वहीं आप इसे अपनी त्वचा होने वाले एकने पर लगा सकती हैं। यदि आपको बालों में लगाना है तो आधा लीटर पानी में पांच से छह चम्मच जामुन का सिरका मिलाएं और उससे बालों को गीला कर लें और इसी प्रकार इसे त्वचा पर भी लगाया जा सकता है। वहीं त्वचा पर होने वाले एक्ने पर इसे सीधा लगाएं और अगर आप चाहें तो सिर में इससे मसाज भी कर सकती हैं।
जामुन के सिरके के फायदे
जिन लोगों के बाल झड़ने या टूटने की शिकायत रहती है वे अपनी डाइट में जामुन के सिरके को अवश्य शामिल करें। वहीं आप पानी में सिरका मिलाकर सिर धो सकती हैं या इसका मसाज कर सकती हैं। अच्छा रिजल्ट पाने के लिए बालों में लगाने के लगभग 20 मिनट बाद ही सिर धोएं।
जामुन के सिरके में एंटी डैंड्रफ गुण होते हैं और यदि आपको बालों में रूसी की समस्या है, तो आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए इसकी मालिश करें या रोजाना एक चम्मच इसका सेवन करें।