इस करवा चौथ अपनाएं गजरे वाले ये हेयरस्टाइल, हर कोई पूछेगा सैलून
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 05:07 PM
करवा चौथ (Karwa Chauth) का पर्व सुहागिनों के लिए विशेष महत्व रखता है। इस वर्ष 2025 में करवा चौथ का पर्व 10 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा। करवा चौथ के दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और पारंपरिक श्रृंगार करती हैं। साड़ी, मेहंदी, बिंदी, चूड़ी और झुमकों के साथ एक और चीज जो महिलाओं की खूबसूरती को दोगुना कर देती है और वो है हेयरस्टाइल। आज हम आपके लिए पारंपरिक लुक के डिजाइन लेकर आए हैं। Karwa Chauth Hairstyle
गजरा है सबसे बेहतरीन तरीका
करवा चौथ जैसे पारंपरिक और खास अवसर पर महिलाएं खास तैयारियां करती हैं। बालों में गजरा (फूलों की वेणी) लगाना न सिर्फ सुंदरता बढ़ाता है बल्कि यह परंपरा और खुशबू दोनों का संगम भी है। करवा चौथ एक ऐसा दिन है जब हर महिला खुद को सबसे सुंदर और खास दिखाना चाहती है। गजरा न सिर्फ इस दिन के पारंपरिक लुक को पूरा करता है बल्कि संपूर्ण श्रृंगार में चार चांद लगा देता है। तो इस करवा चौथ, बालों में गजरा लगाना न भूलें क्योंकि यही है सौंदर्य, संस्कृति और सादगी का प्रतीक। गजरा न केवल बालों में सुंदरता भरता है बल्कि इसकी खुशबू से मन प्रसन्न हो जाता है और एक अलग ही पारंपरिक आभा का निर्माण होता है। आइए जानते हैं करवा चौथ पर गजरा लगाने के फायदे इसे कैसे चुनें और कैसे लगाएं?
गजरा लगाने का सही तरीका
जुड़ा स्टाइल में
बालों को पीछे की तरफ अच्छी तरह ब्रश करें। लो या हाई बन (जुड़ा) बना लें। अब गजरे को जुड़े के चारों ओर गोल घुमाकर पिन की सहायता से लगा दें।
ब्रेडेड (चोटी) स्टाइल में
बालों में लंबी चोटी बनाएं। गजरे को चोटी में ऊपर से नीचे तक लपेटें या बारी-बारी से जगह-जगह पिन करें।
ओपन हेयर स्टाइल के साथ
खुले बालों के एक साइड पर एक छोटा गजरा क्लिप की मदद से लगाएं। यह खासकर युवा महिलाओं के लिए ट्रेंडी और ट्रेडिशनल का परफेक्ट मिक्स है।
गजरा कैसे चुनें?
चमेली (जैस्मीन) इसकी सफेद कलियां और भीनी खुशबू इसे सबसे लोकप्रिय बनाती हैं। मोगरा छोटे-छोटे फूल और मजबूत खुशबू के लिए मोगरा बेहतरीन है। गुलाब रंगीन और सुंदर लुक के लिए गुलाब का गजरा आजमा सकती हैं। कृत्रिम गजरे अगर असली फूल उपलब्ध न हों तो बाजार में मिलने वाले नकली गजरे भी अच्छे हैं।
गजरा लगाने के फायदे
परंपरा से जुड़ाव गजरा भारतीय संस्कृति में श्रृंगार का अहम हिस्सा है। करवा चौथ जैसे त्योहार पर यह आपके लुक को और भी पारंपरिक बना देता है। प्राकृतिक खुशबू चमेली, मोगरा या गुलाब के फूलों का गजरा आपके बालों में ताजगी और भीनी खुशबू भरता है। हेयरस्टाइल को खास बनाता है चाहे आप जुड़ा बनाएं या चोटी, गजरा उसे और आकर्षक बनाता है। थकान को करता है दूर फूलों की महक से मानसिक थकावट भी कम होती है।
गजरा ताजे फूलों का हो तो बेहतर।
लगाने से पहले हल्के पानी में फूलों को डुबोकर फ्रेश कर लें।
अधिक देर तक टिके, इसके लिए बॉबी पिन या छोटे क्लिप का इस्तेमाल करें। Karwa Chauth Hairstyle