विज्ञापन
अगर आप भी इस बार गर्मियों में कश्मीर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे की पर्यटन शाखा IRCTC एक शानदार और बजट फ्रेंडली कश्मीर टूर पैकेज लेकर आई है। खास बात यह है कि इस पैकेज में यात्रा, होटल और खाने जैसी कई सुविधाएं पहले से शामिल हैं।

गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही लोग ऐसी जगह की तलाश करने लगते हैं जहां मौसम ठंडा हो, प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिले और परिवार के साथ सुकून भरा समय बिताया जा सके। ऐसे में कश्मीर से बेहतर विकल्प शायद ही कोई हो। बर्फ से ढके पहाड़, खूबसूरत झीलें, हरियाली और ठंडी हवाएं हर साल लाखों पर्यटकों को अपनी ओर खींचती हैं। अगर आप भी इस बार गर्मियों में कश्मीर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे की पर्यटन शाखा IRCTC एक शानदार और बजट फ्रेंडली कश्मीर टूर पैकेज लेकर आई है। खास बात यह है कि इस पैकेज में यात्रा, होटल और खाने जैसी कई सुविधाएं पहले से शामिल हैं जिससे यात्रियों को अलग-अलग बुकिंग करने की परेशानी नहीं होगी।
IRCTC समय-समय पर देश के अलग-अलग टूरिस्ट डेस्टिनेशन के लिए टूर पैकेज लॉन्च करता रहता है। इसी कड़ी में अब कश्मीर के लिए नया पैकेज शुरू किया गया है जो खास तौर पर गर्मी की छुट्टियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह पैकेज चंडीगढ़ से शुरू होगा और 23 मई से इसकी शुरुआत मानी जा रही है। इसके बाद हर गुरुवार यात्रियों का ग्रुप कश्मीर के लिए रवाना होगा। जो लोग कम बजट में बिना ज्यादा प्लानिंग के आरामदायक यात्रा करना चाहते हैं उनके लिए यह पैकेज काफी अच्छा माना जा रहा है।
IRCTC का यह कश्मीर टूर पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। इस दौरान यात्रियों को कश्मीर की कई खूबसूरत जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा। इस पैकेज में श्रीनगर, गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम जैसी लोकप्रिय जगहें शामिल की गई हैं। यानी एक ही ट्रिप में कश्मीर की कई मशहूर वादियों का आनंद लिया जा सकेगा। गुलमर्ग की बर्फीली वादियां, सोनमर्ग की प्राकृतिक सुंदरता और पहलगाम का शांत माहौल यात्रियों के लिए यादगार अनुभव बन सकता है।
इस टूर पैकेज की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें यात्रियों को कई सुविधाएं एक साथ दी जा रही हैं। पैकेज में इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट टिकट शामिल है जिससे सफर आसान और आरामदायक रहेगा। कश्मीर में घूमने के लिए बस की सुविधा भी दी जाएगी। वहीं रहने के लिए श्रीनगर और पहलगाम में होटल स्टे मिलेगा। इसके साथ ब्रेकफास्ट और डिनर की सुविधा भी पैकेज में शामिल है। इसके अलावा यात्रियों को एक रात हाउसबोट में ठहरने का मौका भी मिलेगा जो कश्मीर ट्रिप को और खास बना सकता है। हालांकि हाउसबोट में खाने का खर्च अलग से देना होगा।
अगर इस पैकेज की कीमत की बात करें तो यह काफी बजट फ्रेंडली माना जा रहा है। अकेले यात्रा करने वाले व्यक्ति को लगभग 30,480 रुपये खर्च करने होंगे। अगर दो लोग साथ यात्रा करते हैं तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस करीब 24,300 रुपये होगी। वहीं तीन लोगों के ग्रुप में यह कीमत और कम होकर करीब 22,590 रुपये प्रति व्यक्ति रह जाएगी। बच्चों के लिए भी अलग फीस तय की गई है जो लगभग 11,960 रुपये बताई जा रही है। इसी वजह से यह पैकेज परिवार के साथ यात्रा करने वालों के लिए भी आकर्षक माना जा रहा है।
आजकल यात्रा की प्लानिंग करना आसान नहीं होता। फ्लाइट टिकट, होटल बुकिंग और स्थानीय ट्रांसपोर्ट का खर्च अलग-अलग बढ़ जाता है। ऐसे में IRCTC का यह पैकेज उन लोगों के लिए राहत जैसा है जो कम बजट में पूरी यात्रा का आनंद लेना चाहते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि यात्रियों को अलग से ज्यादा प्लानिंग करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक ही पैकेज में यात्रा और ठहरने की ज्यादातर सुविधाएं मिल जाएंगी।
अगर आप भी इस गर्मी कश्मीर घूमने का सपना देख रहे हैं तो IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस पैकेज की पूरी जानकारी देख सकते हैं। वहीं सीटें सीमित होने की वजह से जल्दी बुकिंग करना बेहतर माना जा रहा है। गर्मियों के मौसम में कश्मीर घूमने वालों की संख्या काफी बढ़ जाती है, इसलिए यह पैकेज यात्रियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो सकता है।
विज्ञापन