Happy Kiss Day: किस करने के अद्भुत फायदे जानें और अपने शरीर और दिमाग को स्वस्थ बनाएं। किस करने से स्ट्रेस कम होता है और मूड बेहतर रहता है। पैशनेट किस से इम्यूनिटी बढ़ती है और पार्टनर के साथ बॉन्डिंग मजबूत होती है। जानिए कैसे सही तरीके से किस करना आपके स्वास्थ्य और रिश्तों के लिए फायदेमंद है।

गुलाबी सर्दी के साथ Valentine's Week की शुरूआत हो चुकी है और गली-मोहल्लों में कपल्स का जमावड़ा देखने को मिल रहा है। कपल्स Valentine's Week को तमाम तरह से सेलिब्रेट कर रहे हैं। अब Valentine's Week अपने आखिरी पड़ाव पर है। ऐसे में कपल्स अपने पार्टनर को खुश करने की छोटी-छोटी कोशिश में लगे हुए हैं। 13 फरवरी को Valentine's Week का सबसे रोमांटिक दिन यानी Kiss Day है। इस दिन कपल्स एक-दूसरे के साथ प्यार जताने के लिए Kiss करते हैं और जानते हैं ये हमारे लिए सिर्फ रोमांटिक ही नहीं बल्कि हेल्दी भी है। किस सिर्फ प्यार का इजहार नहीं है बल्कि यह हमारे शरीर और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है। अक्सर लोग इसे रोमांस तक ही सीमित समझते हैं लेकिन कई रिसर्च और वैज्ञानिक अध्ययनों (Scientific Studies) से पता चला है कि एक अच्छा और पैशनेट किस हमारे हेल्थ और मूड को भी बेहतर बना सकता है।
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्ट्रेस हर किसी के लिए आम बात हो गई है जो कई गंभीर बीमारियों की वजह बन सकता है। लेकिन किस करने से स्ट्रेस तुरंत कम हो सकता है। जब आप किसी को पैशनेटली किस करते हैं तो आपके ब्रेन में ऑक्सीटोसिन (लव हॉर्मोन), डोपामाइन और सेरोटोनिन जैसे हैप्पी हार्मोन्स रिलीज होते हैं। ये हार्मोन्स स्ट्रेस हॉर्मोन कोर्टिसोल को कम करते हैं और आपको मानसिक शांति और खुशी का अनुभव कराते हैं।
Kiss करने से सिर्फ मूड ही नहीं बल्कि हार्ट हेल्थ भी बेहतर रहती है। जब हम किस करते हैं तो हमारे ब्लड वेसल्स फैलते हैं जिससे ब्लड फ्लो सुधरता है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। कुछ रिसर्च यह भी बताती हैं कि फिजिकल अफेक्शन जैसे किस से सिरदर्द भी कम होता है और हार्ट स्ट्रेस कम होता है।
शायद यह सुनकर आपको आश्चर्य हो लेकिन एक पैशनेट किस में लगभग 80 मिलियन बैक्टीरिया एक्सचेंज होते हैं। ये बैक्टीरिया हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं और बॉडी को नए वायरस और संक्रमण से लड़ने की ताकत देते हैं। इस तरह, किस करना सिर्फ रोमांटिक नहीं बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है।
एक अच्छा किस आपके रिलेशनशिप को और मजबूत बनाता है। ऑक्सीटोसिन हॉर्मोन के चलते प्यार और अटैचमेंट बढ़ता है। लंबे समय तक रिलेशनशिप में इस छोटे से इशारे का बड़ा असर होता है। यह रिलेशनशिप सैटिस्फैक्शन बढ़ाता है और पार्टनर के साथ जुड़े रहने की खुशी देता है।
किस के दौरान डोपामाइन रिलीज होता है, जिससे खुशी और एनर्जी मिलती है। इसके साथ ही कोर्टिसोल कम होने से आत्मविश्वास और सेल्फ-एस्टीम भी बढ़ती है। आप खुद को और अपने पार्टनर को और ज्यादा प्यारा महसूस करने लगते हैं।
शायद आपको यकीन न हो लेकिन पैशनेट किस के दौरान 2-6 कैलोरी प्रति मिनट बर्न होती हैं। ज्यादा पैशनेट किस से मेटाबॉलिज्म भी थोड़ा बूस्ट होता है जिससे शरीर को हल्का और एक्टिव महसूस होता है।