
अपना वजन संतुलित रखें
अधिक वजन का बोझ घुटने सह नहीं पाते। क्योंकि व्यायाम के अभाव में मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं और घुटने में हड्डियों के बीच जो तरल बनता है वह तरल बनना भी लगभग बंद हो जाता है और घुटने आपस में घिसने लगते हैं जिसके कारण घुटने की मांसपेशियां में सूजन और अकड़न आ जाती है।
इसलिए हमें अपने वजन को अधिक नहीं बढ़ने देना चाहिए इसके लिए हमें संतुलित आहार खाना चाहिए वजन न बढ़े इसका ध्यान आप स्वयं रख सकते हैं। शाम के समय बहुत हल्का खाना खाए। ताकि खाना पच सके अधिक खाना बार-बार कुछ कुछ खाते रहना ,जंक फूड खाना, अधिक बैठे रहने से या शरीर को एक्टिव न रहने से मोटापे की समस्या घेर लेती है और शरीर का वजन इतना अधिक बढ़ जाता है कि हमारी घुटने अपने ही शरीर का वजन सहन में नाकाम हो जाते हैं। इससे पैरों में टेड़ापन पर घुटनों में दर्द की समस्या पैदा हो जाती है।
kneepain simple remedies
टिप्स ताकि वजन न बढ़े
* हमे आलसी नहीं बनना चाहिए, हर छोटे छोटे काम अपने आप करने चाहिए जैसे रसोई ऑफिस से पानी लेना दरवाजा बंद करना, बिजली की बत्ती स्विच ऑफ ,स्विच ऑन खुद करना, चादर बिछाना , धोए हुए कपड़े बालकनी में डालना, घर के अन्य छोटे छोटे तमाम काम अगर हम स्वयं करते हैं या फिर निरंतर अपनी आदत में हर रोज सुबह व्यायाम करने की आदत अपनाते हैं तो हमारा शरीर फिट रहता है और स्वस्थ रहता है शरीर पर फालतू चर्बी नहीं बढ़ती ,ना वजन बढ़ता है। इसके विपरीत जो महिलाएं और पुरुष हमेशा छोटे-छोटे काम के लिए भी दूसरे पर निर्भर करते हैं हमें पानी दे दो, बिजली की बत्ती बंद कर दो ,खाना रसोई से उठाकर ले आओ ,यह मेज कुर्सी इधर खिसक दो। फ्रिज से फ्रूट निकाल दो। अलमीरा से मेरे कपड़े निकाल दो। अलमारी से मेरी किताबें निकाल दो आदि आदि। जब यह हम छोटे-छोटे आदेश किसी और को देते हैं तो समझ लो हम आलसी बनकर अपने शरीर को मोटा थुल थुला और कमजोर बना रहे हैं। जिसका नतीजा बाद में हमारे घुटनों पर और हमारी मांसपेशियों की कमजोरी के साथ घुटने के दर्द के रूप में देखने को मिलता है।
सुंदर जीवन शैली स्वस्थ जीवन
यानी हम रोजमर्रा की अपनी आदतों से संतुलित खानपान व्यायाम और एक्टिव रहने जैसी सुंदर जीवन शैली अपना कर आजीवन स्वस्थ रह सकते हैं। अपने घुटने अपने शरीर को युवा बनाए रख सकते हैं। हमें युवा बनाने में हमारी सकारात्मक सोच और स्फूर्ति बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखती है। इसके विपरीत आलसी लोग उम्र के एक पड़ाव तक तमाम बीमारियों का अड्डा बन जाते हैं। यह छोटी-छोटी टिप्स अपना कर हम न सिर्फ अपने घुटनों को स्वस्थ रखेंगे बल्कि हम अपनी फिटनेस पर ध्यान देकर हमेशा युवा भी बने रहेंगे। तब लोग आपके बारे में यही कहेंगे देखो इस उम्र में भी दे रहे हैं युवाओं को मात।
kneepain simple remedies किसी को प्रेरणा अवश्य बनाएं
आपको कभी घुटने का दर्द सताए ही नहीं इसके लिए किसी भी सफल स्वस्थ और फिटनेस वाले व्यक्तित्व को अपनी प्रेरणा बनाएं। मसलन योग गुरु पतंजलि के बाबा रामदेव हम सबके लिए एक आदर्श उदाहरण हो सकते हैं... या फिर एक्टिव रहने वाले प्रधानमंत्री मोदी जी जैसे तमाम व्यक्तित्व जो अपनी उम्र के बारे में नहीं सोचते बल्कि हमेशा सकारात्मक सोच के साथ एक्टिव रहकर अपने जीवन को जीना जानते हैं. अपने आसपास के जीवन से अपने पेड़ पौधों से भी आप प्रेरणा ले सकते हैं. पेड़ पौधे एक्टिव रहते हैं धूप और पानी समय पर लेतेहैं संतुलित खाद के जरिए अच्छा पनपते हैं..... अच्छी प्रेरणा लेकर हम अपनी शरीर को स्वस्थ सुंदर और निरोग बनाएं।kneepain simple remedies