विज्ञापन
कोरियन फैशन में सबसे बड़ा नियम है आराम और ढीलापन। यहां टाइट शर्ट की बजाय थोड़ी लूज फिटिंग को ज्यादा पसंद किया जाता है। इससे लुक रिलैक्स्ड और स्मार्ट दोनों लगता है। ढीली शर्ट शरीर को बेहतर फ्रेम देती है और लुक को ज्यादा प्रीमियम बनाती है।

अगर आप कभी Kim Taehyung या Gong Yoo को एयरपोर्ट या किसी इवेंट में देखें तो एक बात जरूर नोटिस करेंगे वे अक्सर बहुत साधारण शर्ट पहनते हैं लेकिन फिर भी बेहद स्टाइलिश और महंगे लगते हैं। यह सिर्फ कपड़ों की कीमत की वजह से नहीं होता बल्कि उनके पहनने के तरीके, फिटिंग और सादगी भरे स्टाइल का कमाल होता है। कोरियन फैशन की खास बात यह है कि यहां ज्यादा दिखावे की बजाय सादगी और संतुलन पर ध्यान दिया जाता है। यही वजह है कि साधारण शर्ट भी प्रीमियम और क्लासी दिखती है। अगर आप भी अपने पुराने शर्ट को नया और महंगा लुक देना चाहते हैं तो कोरियन एक्टर्स के ये आसान स्टाइल रूल्स आपके बहुत काम आएंगे।
कोरियन फैशन में सबसे बड़ा नियम है आराम और ढीलापन। यहां टाइट शर्ट की बजाय थोड़ी लूज फिटिंग को ज्यादा पसंद किया जाता है। इससे लुक रिलैक्स्ड और स्मार्ट दोनों लगता है। ढीली शर्ट शरीर को बेहतर फ्रेम देती है और लुक को ज्यादा प्रीमियम बनाती है। अगर आपकी शर्ट थोड़ी ओवरसाइज्ड है तो उसे वाइड पैंट या स्ट्रेट फिट ट्राउजर के साथ पहनें। इससे पूरा लुक संतुलित और मॉडर्न दिखाई देता है। यही कारण है कि कोरियन एक्टर्स साधारण शर्ट में भी बेहद आकर्षक लगते हैं।
कोरियन फैशन का एक खास मंत्र है Effortless Style यानी ऐसा लगे जैसे आपने ज्यादा मेहनत नहीं की। बहुत ज्यादा एक्सेसरीज, लेयरिंग या भारी फैशन से बचा जाता है। जब आप साधारण शर्ट के साथ हल्की घड़ी या सिंपल जूते पहनते हैं तो लुक ज्यादा क्लीन और क्लासी लगता है। यही सादगी कोरियन फैशन को बाकी स्टाइल से अलग बनाती है।
कोरियन एक्टर्स कपड़े के फैब्रिक पर खास ध्यान देते हैं। वे ऐसे कपड़े चुनते हैं जो सॉफ्ट हों और शरीर के साथ हल्के से गिरें। इससे शर्ट ज्यादा महंगी और स्टाइलिश दिखती है। अगर शर्ट के कंधे थोड़ा नीचे गिरते हैं या फैब्रिक हल्का होता है तो लुक अपने आप बेहतर हो जाता है। इसलिए शर्ट खरीदते वक्त सिर्फ डिजाइन नहीं फैब्रिक पर भी ध्यान देना जरूरी है।
कोरियन एक्टर्स पुराने स्टाइल की शर्ट को नए जमाने के कपड़ों के साथ मिलाकर पहनते हैं। जैसे 90s स्टाइल शर्ट के साथ मॉडर्न पैंट या स्नीकर्स। यह कंट्रास्ट लुक को खास बनाता है और साधारण शर्ट को भी फैशनेबल बना देता है। यही स्टाइल उन्हें भीड़ से अलग दिखाता है।
कोरियन फैशन में सबसे जरूरी बात है कम चीजों में बेहतर दिखना। हल्के रंग, कम एक्सेसरीज और क्लीन लुक पर ज्यादा ध्यान दिया जाता है। जब आप अपने लुक को सिंपल रखते हैं तो वह ज्यादा क्लासी और आकर्षक लगता है। यही कारण है कि कोरियन एक्टर्स साधारण शर्ट में भी बेहद स्टाइलिश दिखते हैं।
विज्ञापन