ये रहे 5 लेटेस्ट ऑफ-शोल्डर सूट आइडियाज, देखते ही सब कहेंगे Wow
भारत
चेतना मंच
25 Oct 2025 02:35 PM
त्योहारों का महीना आते ही हर महिला चाहती है कि वह सबसे अलग और स्टाइलिश नजर आए। दिवाली की रौनक हो या छठ पूजा की भव्य शाम, आउटफिट और लुक को लेकर महिलाओं की हमेशा एक्साइटेड रहती है। अगर आप भी पारंपरिक लुक को मॉडर्न ट्विस्ट देना चाहती हैं तो ऑफ-शोल्डर सूट डिजाइन आपके लिए परफेक्ट हैं। Traditional Outfit Ideas
ऑफ-शोल्डर डिजाइन पुराने एथनिक आउटफिट्स को ग्लैमरस और ट्रेंडी लुक देते हैं। चाहे त्योहार की पार्टी हो या पारिवारिक फंक्शन, ये आउटफिट हर मौके पर आपको खास बनाते हैं। हम आपके लिए कुछ लेटेस्ट ऑफ-शोल्डर ट्रेडिशनल आउटफिट्स की जानकारी लेकर आए हैं जिन्हें पहनकर आप किसी भी फेस्टिवल पर अपनी खूबसूरती और स्टाइल दोनों को बढ़ा सकती हैं।
अगर आप क्लासिक और रॉयल लुक चाहती हैं, तो ऑफ-शोल्डर अनारकली सूट सबसे बेहतरीन ऑप्शन है। फ्लेयर्ड डिजाइन और नेट या जॉर्जेट फैब्रिक में बना यह सूट हर बॉडी टाइप पर फिट बैठता है। इसे भारी इयररिंग्स और चूड़ियों के साथ स्टाइल करें लुक और भी शानदार दिखेगा।
शरारा फिर से फैशन में लौट आया है। जब इसमें ऑफ-शोल्डर पैटर्न जुड़ जाता है तो लुक मॉडर्न और स्टाइलिश बन जाता है। गोल्डन या पेस्टल शेड्स में शरारा सूट पहनें और मिनिमल ज्वेलरी के साथ खुले बाल रखें।
ऑफ-शोल्डर पेपलम सूट (Off Shoulder Peplum Suit)
पेपलम टॉप और स्ट्रेट पैंट का कॉम्बिनेशन फेस्टिवल लुक के लिए परफेक्ट है। ऑफ-शोल्डर पेपलम सूट के साथ स्लीक ज्वेलरी और हेयर बन स्टाइल करें जिससे लुक ग्रेसफुल और सोफिस्टिकेटेड लगे।
राजस्थानी गोटा पट्टी वर्क वाले सूट हमेशा से त्योहारों में फेवरेट रहे हैं। जब इसमें ऑफ-शोल्डर डिजाइन जुड़ जाए तो यह और भी स्टाइलिश दिखता है। झुमके और पारंपरिक जूतियों के साथ इसे पहनें।
कुछ हटकर पहनने की चाह रखने वालों के लिए इंडो-वेस्टर्न ऑफ-शोल्डर सूट परफेक्ट है। यह पारंपरिक और मॉडर्न स्टाइल का बेहतरीन ब्लेंड है। बेल्ट और स्टेटमेंट नेकलेस के साथ इसे पहनें और त्योहार में सभी की नजरें अपनी ओर खींचें।
ऑफ-शोल्डर सूट के साथ स्ट्रैपलेस ब्रा या सिलिकॉन कप्स पहनें ताकि फिटिंग परफेक्ट दिखे।
हेयरस्टाइल में हाई बन या साइड कर्ल्स करें जिससे नेकलाइन खूबसूरती से उभरे।
मेकअप को ग्लोइंग रखें और लिपस्टिक में रेड या पिंक टोन ट्राई करें। Traditional Outfit Ideas