Valentine's Day: Valentine's Day लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहने वाले कपल्स के लिए खास और इमोशनल दिन हो सकता है। अगर आप अपने पार्टनर से दूर हैं तो भी सही प्लानिंग, वर्चुअल डेट, ऑनलाइन सरप्राइज और इमोशनल कनेक्शन के जरिए इस दिन को यादगार बना सकते हैं।

प्यार दूरी से कम नहीं होता बस उसे निभाने का तरीका बदल जाता है। 14 फरवरी यानी Valentine’s Day हर कपल के लिए बेहद खास दिन होता है। आमतौर पर Valentine’s Day पर कपल्स साथ में समय बिताते हैं, डिनर डेट पर जाते हैं और गिफ्ट्स देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं लेकिन जो लोग लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं उनके लिए यह दिन थोड़ा इमोशनल और चुनौती भरा हो सकता है। पार्टनर दूर हो तो अकेलापन ज्यादा महसूस होता है लेकिन सही प्लानिंग और थोड़ी सी क्रिएटिविटी से आप इस दिन को उतना ही खास बना सकते हैं जितना साथ रहकर मनाया जाता है।
आज की डिजिटल दुनिया ने दूरियों को कम कर दिया है। अगर कम्युनिकेशन मजबूत है और दिलों में भरोसा है तो हजारों किलोमीटर की दूरी भी प्यार को कम नहीं कर सकती। आइए जानते हैं कि लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहते हुए आप Valentine’s Day को कैसे यादगार बना सकते हैं।
लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में सबसे जरूरी है खुलकर बात करना। इस दिन की शुरुआत एक प्यारे मैसेज या वॉइस नोट से करें। अपने पार्टनर को बताएं कि वे आपके लिए कितने खास हैं। छोटी-छोटी बातें भी रिश्ते में बड़ी खुशी ला सकती हैं। सुबह का एक रोमांटिक मैसेज पूरे दिन को स्पेशल बना सकता है।
अगर आप दूर हैं तो वर्चुअल डेट प्लान करना सबसे बेहतरीन तरीका है। वीडियो कॉल के जरिए कैंडल लाइट डिनर का माहौल बनाया जा सकता है। दोनों एक जैसा ड्रेस कोड रखें, बैकग्राउंड में हल्की लाइटिंग और सॉफ्ट म्यूजिक लगाएं। ऐसा फील देने की कोशिश करें जैसे आप एक ही टेबल पर आमने-सामने बैठे हों। यह छोटा सी कोशिश भी रिश्ते में गर्माहट बनाए रखता है।
गिफ्ट्स हर रिश्ते में मिठास घोलते हैं। आजकल कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म इंस्टेंट डिलीवरी की सुविधा देते हैं। आप पर्सनलाइज्ड गिफ्ट जैसे नेम ज्वेलरी, फोटो फ्रेम, फोटो बुक या हैंडरिटन लेटर भेज सकते हैं। सरप्राइज गिफ्ट पार्टनर के चेहरे पर मुस्कान लाने का सबसे आसान तरीका है।
लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में इमोशनल कनेक्शन सबसे बड़ी ताकत होता है। जरूरी नहीं कि महंगे गिफ्ट्स ही प्यार दिखाएं। आप एक-दूसरे से दिल की बात करें, अपने फ्यूचर प्लान्स शेयर करें और बताएं कि यह रिश्ता आपके लिए कितना मायने रखता है। भरोसा और समझ ही रिश्ते को मजबूत बनाते हैं।
आप अपनी लव स्टोरी को और खास बनाने के लिए एक छोटा-सा वीडियो भी तैयार कर सकते हैं। पुरानी तस्वीरें, खूबसूरत यादें और कुछ खास पलों को जोड़कर एक इमोशनल वीडियो बनाएं। बैकग्राउंड में अपना पसंदीदा गाना लगाएं। यह सरप्राइज आपके पार्टनर को भावुक और खुश दोनों कर देगा। इसके अलावा आप साथ में ऑनलाइन मूवी देख सकते हैं, एक ही समय पर केक काट सकते हैं या वीडियो कॉल पर गेम खेल सकते हैं। ऐसे छोटे-छोटे आइडिया दूरी को महसूस नहीं होने देते।