Mathura Famous Food: मथुरा अपने फेमस फूड के लिए बहुत प्रसिद्ध है। यहां का बेड़ई‑आलू की सब्जी और पेड़ा हर ट्रैवलर को पसंद आता है। अगर आप ब्रज धाम घूम रहे हैं तो इन डिशेज को जरूर ट्राई करें।

होली का त्यौहार आते ही मथुरा-वृंदावन का ख्याल हर किसी के मन में आता है। यह जगह अपनी रंगीन लठमार होली के लिए तो मशहूर है ही लेकिन यहां के व्यंजन भी आपकी यात्रा को यादगार बना देते हैं। ब्रज की गलियों में घूमते हुए अगर आप इन चटपटे और मीठे खाने का स्वाद न लें तो आपका अनुभव अधूरा रह जाएगा। इस होली अगर आप कुछ अलग और स्वादिष्ट अनुभव करना चाहते हैं तो यहां के ये 8 फेमस फूड्स जरूर ट्राई करें।
वृंदावन आए और कान्हा का पसंदीदा माखन न खाया यह तो हो ही नहीं सकता। मिट्टी के छोटे कुल्हड़ों में मिलने वाला सफेद माखन और ऊपर दानेदार मिश्री आपको भक्ति के रस में डुबो देगा। मंदिरों में इसे भोग के रूप में भी दिया जाता है। यह इतना हल्का और फ्रेश होता है कि मुंह में जाते ही घुल जाता है।
ब्रज की सुबह की शुरुआत बेड़ई के बिना अधूरी सी लगती है। यह एक खास तरह की पूड़ी होती है जो आटे और उड़द की दाल के पेस्ट से तैयार की जाती है। गरमा-गरम तली हुई बेड़ई को तीखी और चटपटी आलू की सब्जी के साथ परोसा जाता है। खास बात यह है कि इस आलू की सब्जी में प्याज और लहसुन का इस्तेमाल नहीं किया जाता।
अगर आप मीठे खाने के शौकीन हैं तो मथुरा के पेड़े जरूर ट्राई करें। खोया, चीनी और घी से बने ये पेड़े थोड़े दानेदार होते हैं और इनका स्वाद बहुत गहरा होता है। ऊपर से डाली गई इलायची की खुशबू इसे और भी खास बना देती है।
होली का त्यौहार ठंडाई के बिना अधूरा है। दूध, केसर, गुलाब की पंखुड़ियां, सौंफ और ढेर सारे मेवे मिलाकर बनाई जाने वाली ठंडाई ब्रज की होली की जान है। इसे पीते ही शरीर में नई ऊर्जा का एहसास होता है।
होली की भागदौड़ और रंगों के बीच कुछ ठंडा मिल जाए तो मजा और बढ़ जाता है। मटका लस्सी बहुत गाढ़ी और क्रीमी होती है। इसमें दही, चीनी और गुलाब का सिरप होता है और ऊपर से मलाई व ड्राई फ्रूट्स डालकर सर्व किया जाता है।
चटपटा खाने वालों के लिए ब्रज की आलू टिक्की बेस्ट है। घी में कुरकुरी तली हुई टिक्की को दही, सोंठ, हरी चटनी और मसालों के साथ सर्व किया जाता है। इसका स्वाद देखते ही मुंह में पानी आ जाता है।
उड़द की दाल से बने सॉफ्ट और स्पंजी भल्ले को ठंडे-मीठे दही और चटपटी चटनी के साथ परोसा जाता है। इसका स्वाद खाने के बाद आप बार-बार इसे ट्राई करना चाहेंगे।
गरमा-गरम चाशनी में डूबी कुरकुरी जलेबियां और उनके साथ ठंडी-ठंडी गाढ़ी रबड़ी। इस कॉम्बिनेशन का मजा ही कुछ अलग है। मथुरा-वृंदावन की गलियों में घूमते हुए इन 8 लजीज पकवानों का स्वाद लेना आपकी होली यात्रा को और भी यादगार बना देगा। चाहे चटपटा खाना पसंद हो या मीठा यहां हर स्वाद का खजाना मौजूद है।