
Most Beautiful Airports[/caption]
Most Beautiful Airports
हनेडा 1978 तक टोक्यो को सेवा प्रदान करने वाला प्राथमिक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा था। टोक्यो हनेडा एयरपोर्ट को दुनिया का सबसे साफ एयरपोर्ट कहा जाता है। इसके साथ ही इसे दुनिया का सबसे अच्छा घरेलू एयरपोर्ट और सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट पीआरएम और सुलभ सुविधाओं वाला एयरपोर्ट भी कहा जाता है। टोक्यो के हनेडा हवाई अड्डे को दुनिया के शीर्ष 10 हवाई अड्डों में तीसरा स्थान दिया गया है।
अल मकतूम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा :Al Maktoum International Airport
इसके सबसे महंगे हवाई अड्डों में से एक बनने की उम्मीद है, इसके पूर्ण विस्तार के लिए अनुमानित लागत $32 बिलियन से अधिक होगी। हवाई अड्डा दुबई में स्थित है और इसे दुनिया के सबसे खूबसूरत हवाई अड्डों में से एक माना जाता है। यह दुबई से 37 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में स्थित है।
चांगी एयरपोर्ट, सिंगापुर :Changi Airport
[caption id="attachment_114246" align="aligncenter" width="750"]
changi[/caption]
चांगी हवाई अड्डा जिसका निर्माण 1.7 बिलियन डॉलर की लागत से किया गया था. एयरपोर्ट हब 2014 में बनाया गया था और इसमें दुनिया का सबसे ऊंचा 40-मीटर इनडोर झरना, एक आईमैक्स थिएटर, एक तितली उद्यान और खुदरा प्रतिष्ठान हैं। चांगी एयरपोर्ट को 660 से अधिक "सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट" पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। इस एयरपोर्ट का लक्ष्य हर वर्ष 5 मिलियन यात्रियों द्वारा टर्मिनल 2 की क्षमता बढ़ाने का है।
Most Beautiful Airports
हांगकांग इंटरनेशनल एयरपोर्ट :Hong Kong International Airport.
हांगकांग इंटरनेशनल एयरपोर्ट दुनिया का सबसे व्यस्त कार्गो गेटवे है और दुनिया के सबसे व्यस्त यात्री हवाई अड्डों में से एक है। हांगकांग इंटरनेशनल एयरपोर्ट 44 देशो सहित 180 स्थानों के लिए 100 से अधिक एयरलाइनों की उड़ानें संचालित करता है और प्रतिबर्ष लगभग 68.5 मिलियन यात्री हांगकांग इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यात्रा करते है। यह हवाई अड्डा वर्ष के विश्व हवाई अड्डा पुरस्कार का एकाधिक विजेता है। 2018 में, हांगकांग अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को दुनिया में सबसे अच्छा पारगमन हवाई अड्डा और सर्वश्रेष्ठ रेस्तरां हवाई अड्डे का नाम दिया गया था। हांगकांग एयरपोर्ट का प्रबंधन और संचालन एयरपोर्ट अथॉरिटी हांगकांग द्वारा किया जाता है, जिसे 1 दिसंबर 1995 को स्थापित किया गया था।
हीथ्रो हवाई अड्डा: Heathrow Airport
[caption id="attachment_114241" align="aligncenter" width="750"]
hithrow[/caption]
लंदन में स्थित हीथ्रो हवाई अड्डा दुनिया के सबसे महंगे और लोकप्रिय हवाई अड्डों में से एक है. अकेले टर्मिनल 5 की लागत 6 अरब डॉलर से अधिक है, और आगे के विस्तार ने इस कुल लागत में इजाफा किया है. यह ब्रिटेन का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है।
दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा:Dubai International Airport
[caption id="attachment_114237" align="aligncenter" width="750"]
International Airport[/caption]
दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा दुनिया के सबसे खूबसूरत और व्यस्ततम हवाई अड्डो में से एक है। बता दे दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा 7,200 एकड़ (2,900 हेक्टेयर) क्षेत्र में फैला हुआ है और हवाई अड्डा की ईमारत दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी इमारत है,और दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट टर्मिनल है। 2017 में 88 मिलियन यात्रियों ने दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यात्रा की थी। और अंतर्राष्ट्रीय यात्रीयों की दृष्टि से दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा दुनिया का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है।Most Beautiful Airports