विज्ञापन
इस बार अगर आप अपनी मां को ऐसा तोहफा देना चाहते हैं जो सिर्फ दिखावे के लिए न हो बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी में उनके काम भी आए तो सेहत और देखभाल से जुड़ी चीजें सबसे अच्छा विकल्प बन सकती हैं। ऐसे तोहफे मां के चेहरे पर मुस्कान लाने के साथ-साथ उन्हें आराम और खुशी भी देंगे।

मां केवल घर की जिम्मेदारी का नाम नहीं है बल्कि हर शख्स के जिंदगी का सबसे कीमती तोहफा है। सुबह सबसे पहले उठने से लेकर रात सबसे आखिर में सोने तक मां हर किसी का ख्याल रखती हैं लेकिन अक्सर अपनी जरूरतों को सबसे पीछे रख देती हैं। यही वजह है कि हर साल मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे (Mother’s Day) मनाया जाता है ताकि मां को यह महसूस कराया जा सके कि उनकी अहमियत कितनी बड़ी है। इस बार अगर आप अपनी मां को ऐसा तोहफा देना चाहते हैं जो सिर्फ दिखावे के लिए न हो बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी में उनके काम भी आए तो सेहत और देखभाल से जुड़ी चीजें सबसे अच्छा विकल्प बन सकती हैं। ऐसे तोहफे मां के चेहरे पर मुस्कान लाने के साथ-साथ उन्हें आराम और खुशी भी देंगे।
घर की जिम्मेदारियों में लगी रहने वाली मां अक्सर पूरे दिन खड़ी रहती हैं। रसोई से लेकर घर के दूसरे कामों तक उनका दिन बिना रुके गुजरता है। ऐसे में पैरों में दर्द और थकान होना आम बात है। अगर आप मां को राहत देना चाहते हैं तो पैर दबाने वाला फुट मसाजर रोलर एक अच्छा तोहफा हो सकता है। इससे पैरों को आराम मिलता है और शरीर को हल्का महसूस होता है। इसका इस्तेमाल घर पर आसानी से किया जा सकता है और यह ज्यादा महंगा भी नहीं होता।
दिनभर काम करने के कारण हाथ और पैर सबसे ज्यादा थक जाते हैं। ऐसे में हैंड और फुट स्पा किट मां के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है। अगर आपकी मां ब्यूटी पार्लर नहीं जाती तो घर पर ही आराम से हाथ और पैरों की सफाई और देखभाल कर सकती हैं। इससे उन्हें सुकून मिलेगा और शरीर भी हल्का महसूस होगा।
अक्सर मां अपने परिवार का ध्यान रखते-रखते खुद की देखभाल भूल जाती हैं। ऐसे में स्किन केयर गिफ्ट हैम्पर उन्हें खास महसूस करा सकता है। चेहरा साफ करने वाली क्रीम, नमी बनाए रखने वाली क्रीम, हाथों की देखभाल वाली क्रीम और चेहरे के लिए लगाने वाले क्रीम जैसी चीजों का छोटा पैक मां के बहुत काम आ सकता है। इससे उनकी त्वचा को भी आराम मिलेगा और उन्हें लगेगा कि अब कोई उनका भी ध्यान रख रहा है।
अगर आपकी मां अपनी सेहत को लेकर सीरियस रहती हैं तो उन्हें हर्बल ग्रीन टी सेट या हेल्थ ड्रिंक सेट दिया जा सकता है। यह तोहफा स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी ध्यान रखेगा।
कई बार महंगे तोहफों से ज्यादा खुशी उन छोटी चीजों से मिलती है जो रोज इस्तेमाल में आती हैं। होंठों की देखभाल करने वाली क्रीम, कंघी और हैंडपर्स किट मां को जरूर पसंद आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन