Advertisement
Advertisement
मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल लंबे समय से स्किन केयर में किया जाता रहा है। यह स्किन को गहराई से साफ करती है, एक्स्ट्रा ऑयल हटाती है और चेहरे पर नैचुरल चमक लाने में मदद करती है। खास बात यह है कि इसे अलग-अलग चीजों के साथ मिलाकर हर स्किन टाइप के अनुसार इस्तेमाल किया जा सकता है।

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्किन का ध्यान रखना आसान नहीं रह गया है। देर तक मोबाइल और लैपटॉप का इस्तेमाल, कम नींद, तनाव और गलत खान-पान का असर सीधे चेहरे पर दिखाई देने लगता है। कभी स्किन ऑयली हो जाती है, कभी ड्राई तो कभी चेहरा बिल्कुल डल दिखने लगता है। ऐसे में लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और पार्लर ट्रीटमेंट की ओर रुख करते हैं लेकिन हर बार ये तरीके असरदार हों ऐसा जरूरी नहीं। अगर आप बिना ज्यादा खर्च किए घर बैठे नैचुरल ग्लो पाना चाहते हैं तो मुल्तानी मिट्टी एक आसान और भरोसेमंद उपाय साबित हो सकती है। मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल लंबे समय से स्किन केयर में किया जाता रहा है। यह स्किन को गहराई से साफ करती है, एक्स्ट्रा ऑयल हटाती है और चेहरे पर नैचुरल चमक लाने में मदद करती है। खास बात यह है कि इसे अलग-अलग चीजों के साथ मिलाकर हर स्किन टाइप के अनुसार इस्तेमाल किया जा सकता है।
अगर आपकी स्किन जल्दी ऑयली हो जाती है और चेहरे पर चिपचिपापन बना रहता है तो मुल्तानी मिट्टी आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकती है। यह स्किन से अतिरिक्त तेल हटाकर पोर्स को साफ करने में मदद करती है। इसके लिए मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार करें और इसे चेहरे पर लगाएं। करीब 10 से 15 मिनट बाद जब यह हल्का सूख जाए तो चेहरे को धो लें। इस पैक के नियमित इस्तेमाल से चेहरे पर जमा गंदगी साफ होती है और पिंपल्स की समस्या भी कम हो सकती है। स्किन फ्रेश और साफ दिखाई देने लगती है।
ड्राई स्किन वालों को अक्सर चेहरे पर खिंचाव और रूखापन महसूस होता है। ऐसे में मुल्तानी मिट्टी को मॉइश्चर देने वाली चीजों के साथ मिलाकर इस्तेमाल करना जरूरी होता है। इसके लिए मुल्तानी मिट्टी में दही, थोड़ा दूध और एलोवेरा जेल मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर लगाकर 10 से 15 मिनट तक रखें और फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें। यह पैक स्किन को गहराई से मॉइश्चर देता है और चेहरे को सॉफ्ट बनाता है। इसके नियमित इस्तेमाल से डलनेस कम होती है और स्किन हेल्दी दिखने लगती है।
अगर आप चेहरे पर तुरंत ग्लो चाहते हैं, तो मुल्तानी मिट्टी का यह खास पैक ट्राई कर सकते हैं। इसके लिए मुल्तानी मिट्टी में हल्दी, शहद और थोड़ा नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसे चेहरे पर लगाकर 10 से 15 मिनट तक रखें और फिर साफ पानी से धो लें। यह पैक स्किन को ब्राइट बनाने में मदद करता है और दाग-धब्बों को हल्का करने में भी सहायक हो सकता है। चेहरे पर नेचुरल चमक दिखाई देने लगती है और स्किन ज्यादा साफ महसूस होती है।
मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करते समय कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। फेस पैक लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ करना चाहिए ताकि स्किन पर जमा गंदगी हट जाए। पहली बार इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करना भी जरूरी है ताकि किसी तरह की एलर्जी से बचा जा सके। फेस पैक को ज्यादा देर तक चेहरे पर सूखने नहीं देना चाहिए क्योंकि इससे स्किन ड्राई हो सकती है। फेस पैक धोने के बाद मॉइश्चराइजर लगाना भी जरूरी होता है ताकि स्किन की नमी बनी रहे।
मुल्तानी मिट्टी स्किन के लिए एक नैचुरल क्लीनजर की तरह काम करती है। यह चेहरे से गंदगी, ऑयल और टॉक्सिन्स को हटाने में मदद करती है। इसके नियमित इस्तेमाल से स्किन टोन बेहतर होता है और चेहरा साफ व हेल्दी दिखाई देता है। यही वजह है कि आज भी मुल्तानी मिट्टी को स्किन केयर के लिए सबसे भरोसेमंद घरेलू उपायों में गिना जाता है। अगर आप भी बिना ज्यादा खर्च किए घर बैठे पार्लर जैसा ग्लो पाना चाहते हैं, तो मुल्तानी मिट्टी को अपने स्किन केयर रूटीन में जरूर शामिल करें। सही तरीके से इस्तेमाल करने पर यह आपकी स्किन को नैचुरल चमक और हेल्दी लुक दे सकती है।