Happy Propose Day: इस अंदाज में करें इजहार-ए-मोहब्बत, पार्टनर चाहकर भी नहीं कर पाएगा इंकार

Happy Propose Day: Propose Day 8 फरवरी को आता है और यह Valentine Week का सबसे रोमांटिक दिन माना जाता है। इस दिन आप अपने क्रश या पार्टनर को अपने दिल की सच्ची बात बता सकते हैं। यहां हम आपको Heart Touching, Romantic और Funny Propose Day Shayari बताने जा रहे हैं।

Propose Day
Happy Propose Day
locationभारत
userअसमीना
calendar08 Feb 2026 12:12 AM
bookmark

हल्की ठंड में प्यार के मौसम की खुशबू धीरे-धीरे हर कोने में फैल रही है। 8 फरवरी यानी Propose Day, Valentine Week का वो दिन है जिसका इंतजार हर दिलवाले को बेसब्री से रहता है। इस दिन सिर्फ फूल या चॉकलेट नहीं बल्कि अपने दिल की सबसे सच्ची बात कहना ही असली जादू है। Propose Day का मजा ही कुछ अलग है। कोई अपनी मोहब्बत का इजहार गुलाब के फूल के साथ करता है तो कोई अपनी मुस्कान और शरारती नजरों से दिल जीत लेता है। जहां रोजमर्रा की जिंदगी में हम अपने दिल की बातें कहीं छुपा लेते हैं वहीं Propose Day हर हिचकिचाहट को भूलकर दिल खोलकर बोलने का मौका देता है।

कुछ अलग अंदाज में होना चाहिए इजहार-ए-मोहब्बत

Propose Day का असर सिर्फ इंसानों पर ही नहीं बल्कि माहौल पर भी दिखता है। पार्कों में हाथ में हाथ डाले कपल्स की चहक, कॉफी शॉप्स में मुस्कुराते Lovebirds और हर गली में गुलाबों की हल्की खुशबू Propose Day का जादू हर तरफ महसूस किया जा सकता है। Propose Day में हर इजहार कुछ अलग अंदाज में होना चाहिए। आप चाहें तो क्लासिक तरीके से फूल और चॉकलेट के साथ अपनी बात कह सकते हो या फिर थोड़ी हिम्मत जुटाकर सीधे अपने दिल की बात बोल दें। इसके अलावा आप अपने पार्टनर को खूबसूरत शायरी के साथ भी प्रपोज कर सकते हैं। ये रही कुछ बेहतरीन शायरी

प्रपोज डे के लिए प्यारी शायरी: Propose Shayari for GF

फिजा में महकती शाम हो तुम,

प्यार में झलकता जाम हो तुम।

सीने में छुपाए फिरते हैं हम यादें तुम्हारी

इसलिए मेरी जिंदगी का दूसरा नाम हो तुम।

Happy Propose Day!

प्रपोज डे के लिए प्यारी शायरी: I Love You Propose Shayari

दीवाना हुआ तेरा मुझे इंकार नहीं,

कैसे कह दूं कि मुझे तुझसे प्यार नहीं।

कुछ शरारत तो तेरी नजरों में भी है,

मैं अकेला तो इसका गुनाहगार नहीं।

Happy Propose Day!

Heart Touching Love Propose Shayari

दिल करता है जिंदगी तुझे दे दूं,

जिंदगी की सारी खुशियां तुझे दे दूं।

दे दे अगर तू भरोसा मुझे अपने साथ का,

तो अपनी सांसे तुझे दे दूं!

Happy Propose Day!

प्रपोज करने के लिए शायरी इन हिंदी

दबी हुई मोहब्बत का इजहार करना चाहता है,

जब से देखा है मैंने तुझे ओ सनम,

ये दिल सिर्फ तुम्हारा दीदार करना चाहता है।

प्रपोज डे के लिए प्यारी शायरी

क्या तुम मेरी ज़िंदगी का हिस्सा बनोगी?

हर कदम साथ चलने का वादा करोगी,

मेरे साथ बिताए हर पल को तुम याद रखोगी,

क्या तुम मेरी हमसफर बनोगी?

क्रश को प्रपोज करने के लिए शायरी

तेरे चेहरे की मुस्कान ही मेरी दुनिया है,

तेरी खुशी ही मेरी जिंदगी का मकसद है।

क्या तुम इस दुनिया में हमेशा के लिए मेरा साथ दोगी?

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें

Valentine Day पर पार्टनर को कराना चाहते हैं स्पेशल फील? दे डालिए ये गिफ्ट्स

Valentine Day Gift Ideas: वैलेंटाइन डे के लिए गिफ्ट चुनना अब मुश्किल नहीं रहा क्योंकि 500 से 700 रुपये में भी आप अपने पार्टनर को स्पेशल फील करा सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बजट‑फ्रेंडली गिफ्ट आइडियाज बताएंगे जो आपके पार्टनर को बेहद पसंद आएगा।

Valentine Day Gift Ideas
Best Valentine’s Day Gifts
locationभारत
userअसमीना
calendar07 Feb 2026 04:52 PM
bookmark

वैलेंटाइन डे वीक (Valentine's Day Week) की शुरूआत होते ही पार्कों से लेकर गली-मोहल्ले तक में कपल्स का जमावड़ा लग जाता है। हर कोई चाहता है कि वह अपने पार्टनर को प्यार के इस मौसम में स्पेशल फील करा सके जिसके लिए वह हर कोशिश करता है फिर चाहे वो खूबसूरत तोहफा देना हो या कोई बड़ा सरप्राइज। Valentine Week में प्यार में पड़े लोगों के चेहरे पर एक अलग ही रौनक नजर आती है। Valentine Week में कपल्स तमाम तरह के तोहफे से एक-दूसरे का दिन खास बनाने की कोशिश करते हैं लेकिन ज्यादातर लोग तोहफे और बजट को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। ऐसे में अगर आप भी कंफ्यूज हैं तो हम आपके लिए बेहतरीन गिफ्ट आइडियाज लेकर आए हैं जिससे आप अपने पार्टनर को बेहद खास फील करवा सकते हैं।

पर्सनलाइज्ड फोटो मग (Personalized Photo Mug)

पर्सनलाइज्ड फोटो मग एक सबसे पसंदीदा गिफ्ट है। आप इसमें अपनी और अपने पार्टनर की फोटो के साथ कोई रोमांटिक नोट जैसे Forever Together प्रिंट करवा सकते हैं। यह गिफ्ट सिर्फ दिखने में सुंदर नहीं होता बल्कि रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाला आइटम होने के कारण हर दिन आपकी याद दिलाता है। 500 से 700 रुपये के बजट में यह गिफ्ट आसानी से मिल जाता है।


चॉकलेट गिफ्ट बॉक्स (Chocolate Gift Box)

वैलेंटाइन डे में मिठास बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका है चॉकलेट। आप बजट के अनुसार 500 रुपये में हैंडमेड या कस्टमाइज्ड चॉकलेट बॉक्स गिफ्ट कर सकते हैं। इसमें छोटे नोट्स या मैसेज भी जोड़ सकते हैं। लड़कियों में चॉकलेट हमेशा फेवरेट रहती है इसलिए यह गिफ्ट बेहद पसंद किया जाएगा।


टेडी बियर और ग्रीटिंग कार्ड (Teddy Bears & Greeting Cards)

छोटे या मीडियम साइज के टेडी बियर के साथ रोमांटिक ग्रीटिंग कार्ड का कॉम्बो 500-600 रुपये में खरीदा जा सकता है। टेडी बियर क्यूट होते हैं और ग्रीटिंग कार्ड के साथ यह गिफ्ट और भी इमोशनल बन जाता है। ऐसे गिफ्ट वैलेंटाइन डे को यादगार बनाने में मदद करते हैं।


ज्वेलरी ट्रे या मिनी ज्वेलरी बॉक्स (Jewelry Tray or Mini Jewelry Box)

अगर आप कुछ अलग देना चाहते हैं तो मिनी ज्वेलरी बॉक्स या ज्वेलरी ट्रे एक बेहतरीन ऑप्शन है। आर्टिफिशियल ज्वेलरी और छोटे बॉक्स की कीमत 500-600 रुपये में आती है। यह गिफ्ट पार्टनर की खूबसूरती में चार चांद लगाने के साथ ही वैलेंटाइन डे को स्पेशल बना देता है।


वैलेंटाइन सरप्राइज बॉक्स (Valentine's Surprise Box)

यदि आप एक मल्टी-आइटम सरप्राइज देना चाहते हैं तो 600-700 रुपये में वैलेंटाइन सरप्राइज बॉक्स तैयार कर सकते हैं। इसमें आप चॉकलेट्स, फोटो प्रिंट्स, लव नोट्स, टेडी और छोटे गिफ्ट आइटम्स डाल सकते हैं। इस बॉक्स में परफ्यूम या ज्वेलरी भी जोड़ सकते हैं। ऐसे गिफ्ट से खुशियां दोगुनी हो जाती हैं और पार्टनर को बेहद स्पेशल फील होता है।

 

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें

Mahashivratri पर इस स्टाइल में कैरी करें साड़ी, दिखेंगी बला की खूबसूरत

Mahashivratri Light Colour Saree Designs में जानें महाशिवरात्रि के दिन पहनने के लिए बेस्ट लाइट कलर साड़ियां, जिनमें व्हाइट, पिंक, पीच और येलो-ब्लू जैसे खूबसूरत ऑप्शन शामिल हैं। इस आर्टिकल में आपको साड़ी डिजाइन, स्टाइलिंग टिप्स और सही फैब्रिक चुनने की पूरी जानकारी मिलेगी।

Mahashivratri Saree for Women
Mahashivratri Saree Ideas
locationभारत
userअसमीना
calendar07 Feb 2026 03:48 PM
bookmark

महाशिवरात्रि केवल एक धार्मिक पर्व ही नहीं बल्कि आस्था, शांति और सादगी का प्रतीक भी है। इस खास दिन महिलाएं पूजा के साथ-साथ अपने पहनावे पर भी खास ध्यान देती हैं। अगर आप महाशिवरात्रि के दिन सिंपल, एलिगेंट और ग्रेसफुल दिखना चाहती हैं तो लाइट कलर साड़ियां आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन हैं। सही रंग और सही डिजाइन चुनकर आप बिना ज्यादा हैवी लुक के भी बेहद खूबसूरत नजर आ सकती हैं। आइए जानते हैं कि महाशिवरात्रि पर कौन-सी लाइट कलर साड़ियां पहनना सबसे बेहतर रहेगा।

पीच कलर साड़ी डिजाइंस से पाएं एलिगेंट लुक

पीच कलर साड़ी महाशिवरात्रि के लिए एक बहुत ही एलिगेंट और ग्रेसफुल ऑप्शन है। यह कलर हर स्किन टोन पर अच्छा लगता है और बहुत सॉफ्ट लुक देता है। आप प्लेन बॉर्डर वाली पीच साड़ी या हल्की प्रिंटेड डिजाइंस चुन सकती हैं। इस तरह की साड़ियां मार्केट में कई फैब्रिक और डिजाइनों में आसानी से मिल जाती हैं।


पिंक कलर साड़ी से पाएं सॉफ्ट और फेमिनिन लुक

अगर आप थोड़ा कलरफुल लेकिन सॉफ्ट लुक चाहती हैं तो लाइट पिंक कलर साड़ी एक परफेक्ट चॉइस है। खासकर ऑर्गेंजा या शिफॉन फैब्रिक की पिंक साड़ियां महाशिवरात्रि के दिन बहुत खूबसूरत लगती हैं। इन साड़ियों में हल्की शाइन होती है जो बिना ज्यादा मेकअप के भी चेहरे पर ग्लो ले आती है। पिंक साड़ी के साथ मिनिमल ज्वेलरी आपके लुक को और निखार देती है।

व्हाइट कलर प्रिंटेड साड़ी करें स्टाइल

महाशिवरात्रि के दिन व्हाइट कलर साड़ी पहनना बहुत शुभ माना जाता है। व्हाइट कलर शांति और पवित्रता का प्रतीक होता है जो इस पर्व के माहौल से पूरी तरह मेल खाता है। प्रिंटेड व्हाइट साड़ियों में आपको फ्लोरल या ट्रेडिशनल मोटिफ्स मिल जाते हैं जो लुक को और भी खास बना देते हैं। इसके साथ हल्की ज्वेलरी, न्यूड मेकअप और सिम्पल हेयरस्टाइल रखें ताकि लुक एलिगेंट नजर आए।


येलो और ब्लू डबल शेड लाइट कलर साड़ी

अगर आप कुछ अलग और ट्रेंडी ट्राई करना चाहती हैं तो येलो और ब्लू कलर की डबल शेड साड़ी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। ये कलर कॉम्बिनेशन न सिर्फ फ्रेश लगता है बल्कि पूजा और ऑफिस दोनों के लिए परफेक्ट रहता है। हल्के रंग होने की वजह से ये साड़ी पूरे दिन पहनने में भी आरामदायक रहती है और लुक को क्लासी बनाती है।

संबंधित खबरें